1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 5.5 तीव्रता के भूकंप से थर्राया चीन, इन इलाकों में धरती कांपने से दहशत में आए लोग

5.5 तीव्रता के भूकंप से थर्राया चीन, इन इलाकों में धरती कांपने से दहशत में आए लोग

 Published : Apr 13, 2024 12:22 pm IST,  Updated : Apr 13, 2024 12:37 pm IST

चीन की धरती 5.5 तीव्रता के भूकंप हिल गई है। कई इलाकों में अचानक भूकंप का झटका महसूस होने से लोग दहशत में आ गए। इमारतें हिलने लगीं। इससे लोग मकानों और इमारतों से बाहर निकलकर खुले आसमान की ओर भागने लगे। बताया जा रहा है कि यह भूकंप चीन के जिगांग प्रांत में आया। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

चीन की धरती 5.5 तीव्रता के भूकंप हिल गई है। कई इलाकों में अचानक भूकंप का झटका महसूस होने से लोग दहशत में आ गए। इमारतें हिलने लगीं। इससे लोग मकानों और इमारतों से बाहर निकलकर खुले आसमान की ओर भागने लगे। बताया जा रहा है कि यह भूकंप चीन के जिगांग प्रांत में आया। उसके आसपास के इलाकों में भी धरती कांप उठी। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई है। फिलहाल इससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। 

अलअरेबिया न्यूज के अनुसार जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि शनिवार को चीन के ज़िज़ांग क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इससे 2 दिन पहले भी लगभग इतनी ही तीव्रता का भूकंप यहां आया था। इसमें कहा गया है कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश