1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Hong Kong: 'हांगकांग हमारा है... अब ताइवान की बारी', सीसीपी के 20वें अधिवेशन में बोले शी जिनपिंग, तीसरी बार बनने जा रहे चीन के राष्ट्रपति

Hong Kong: 'हांगकांग हमारा है... अब ताइवान की बारी', सीसीपी के 20वें अधिवेशन में बोले शी जिनपिंग, तीसरी बार बनने जा रहे चीन के राष्ट्रपति

 Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Oct 16, 2022 11:53 am IST,  Updated : Oct 16, 2022 03:07 pm IST

Xi Jinping on Hong Kong-Taiwan: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का 20वां अधिवेशन आज से शुरू हो गया है। जिसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि अब हांगकांग पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया गया है।

Chinese President Xi Jinping-Hong Kong-Taiwan- India TV Hindi
Chinese President Xi Jinping-Hong Kong-Taiwan Image Source : AP

Highlights

  • शी जिनपिंग ने बैठक को संबोधित किया
  • चीन में शुरू हुआ राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन
  • चीन ने हांगकांग पर नियंत्रण का ऐलान किया

Xi Jinping on Hong Kong-Taiwan: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल पर मुहर लगाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण, कांग्रेस सत्र आरंभ किया है। जिनपिंग एक बार फिर देश के राष्ट्रपति बन जाएंगे। राष्ट्रीय कांग्रेस के 20वें सत्र के लिए सीसीपी के सदस्य एकत्रित हुए हैं। इसका आयोजन आज यानी 16 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 22 अक्टूबर तक चलेगा। जिनपिंग ने बैठक के उद्घाटन समारोह में पार्टी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, 'चीन ने गरीबी के खिलाफ मानव इतिहास की सबसे बड़ी और लंबी लड़ाई लड़ी है। हमारे पूरी दुनिया में गरीबी को कम करने के लिए किए गए प्रयास महत्वपूर्ण हैं।' इस दौरान चीनी राष्ट्रपति ने ताइवान का भी जिक्र किया।   

 
शी जिनपिंग ने कहा, 'पार्टी और देश को नई सदी में आगे ले जाने के लिए हमने ठोस रणनीति तैयार की है। हमने मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ राजनीतिक सुधारों को मजबूत किया है, जिसके परिणाम कई क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं।' उन्होंने उद्घाटन समारोह के अपने भाषण में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की सराहना की। जिनपिंग ने कहा, 'हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी शैक्षिक और स्वास्थ्य सुविधाएं हैं।' जिनपिंग ने आगे कोविड नीति का भी बचाव किया। उन्होंने कहा, 'हमने उच्च स्तर तक लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का बचाव किया है। महामारी के समय जो पहली जरूरी चीज थी, वह लोगों की जिंदगियां थीं।' 

चीन ने हांगकांग पर हासिल किया नियंत्रण

शी जनिपिंग ने आगे कहा, 'चीन की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि हम उसकी जलवायु, पर्वतों और नदियों को संरक्षित करें। हम उन्हें संरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। चीन की सुरक्षा के लिए सेना को ताकतवर बनाया गया है। पीएलए पर पार्टी का नेतृत्व पूरी तरह स्थापित करने के लिए हमने मजबूत और बुनियादी बदलाव किए, जिसके बेहतरीन परिणाम सामने आए हैं।' उन्होंने कहा कि हांगकांग में पहले अराजकता होती थी लेकिन अब वह पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में है। 

लोगों के खिलाफ कार्रवाई का किया जिक्र

उन्होंने आगे कहा, हमने ताइवान की स्वतंत्रता की सुरक्षा और वहां विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। हम ताइवान को हमारा अपना मानते हैं और उसे खुद में शामिल कर लेंगे। अंतरराष्ट्रीय न्याय की प्रणाली बनाने के लिए मानव केंद्रित समग्र विकास को मजबूत किया गया है। शी जिनपिंग ने कहा, 'हमने पार्टी के भीतर की बुराईयों को दूर करने के लिए कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कुछ लोगों को बचाने के लिए देश के 140 करोड़ लोगों के साथ अन्याय नहीं किया जा सकता है। हमें ये हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि पार्टी, सेना और लोगों के भीतर खतरे छिपे हुए हो सकते हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश