1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के डॉक्टरों ने कर दिया कमाल, पहली बार इंसान के शरीर में ट्रांसप्लांट किया सुअर का लिवर

चीन के डॉक्टरों ने कर दिया कमाल, पहली बार इंसान के शरीर में ट्रांसप्लांट किया सुअर का लिवर

 Published : Mar 27, 2025 12:45 pm IST,  Updated : Mar 27, 2025 12:45 pm IST

चीन ने मेडिकल साइंस में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। चीन के डॉक्टरों ने ब्रेन डेड मरीज में सुअर के लिवर को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया है। डॉक्टरों ने रोगी के बारे में जानकारी नहीं दी है।

चीन के डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में ट्रांसप्लांट किया सुअर का लिवर (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
चीन के डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में ट्रांसप्लांट किया सुअर का लिवर (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

बीजिंग: चीन के डॉक्टरों ऐसा कमाल किया है जिसे मेडिकल क्षेत्र में चमत्कार कहा जा सकता है। चीनी डॉक्टरों ने पहली बार आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर के लिवर को इंसान में प्रत्यारोपित किया है। यह प्रत्यारोपण एक ब्रेन डेड इंसान में किया गया है। डॉक्टरों के इस कारनामे से भविष्य में रोगियों के उपचार में मदद मिलेगी। पिछले कुछ वर्षों में सुअर को इंसानों के लिए सबसे अच्छे अंग दाता के रूप में देखा गया है। अमेरिकी डॉक्टरों को बीते कुछ समय में सुअर के गुर्दे (किडनी) और दिल प्रत्यारोपित करने में सफलता मिली है।

ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

चीन के शीआन में सैन्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने नेचर पत्रिका के एक अध्ययन में इस सफलता के बारे में जानकारी दी है। सुअर के लिवर का परीक्षण इससे पहले कभी भी मानव शरीर के अंदर नहीं किया गया था। इस प्रत्यारोपण के बाद शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि जीन संशोधित सुअर गंभीर रूप से बीमार रोगियों को कम से कम अस्थायी राहत दे सकते हैं। 

रोगी के बारे में नहीं दी गई जानकारी

जानकारी के मुताबिक, 10 मार्च 2024 को एक छोटे सुअर के लिवर को ब्रेन डेड वयस्क इंसान में प्रत्यारोपित किया गया था। इस लिवर को बेहतर बनाने के लिए जीन को संशोधित किया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि परिवार के अनुरोध पर 10 दिनों के बाद परीक्षण समाप्त कर दिया गया। डॉक्टरों ने रोगी के नाम, लिंग और अन्य विवरणों के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

चीन के डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में ट्रांसप्लांट किया सुअर का लिवर (सांकेतिक तस्वीर)
Image Source : APचीन के डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में ट्रांसप्लांट किया सुअर का लिवर (सांकेतिक तस्वीर)

'अच्छी तरह से काम कर रहा था लिवर'

रोगी का मूल लिवर मौजूद था और इस तरह के प्रत्यारोपण को सहायक ट्रांसप्लांट कहा जाता है। 10 दिनों में डॉक्टरों ने लिवर के रक्त प्रवाह, पित्त बनाने, प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया और अन्य प्रमुख कार्यों की निगरानी की। अस्पताल से जुड़ लिन वांग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुअर का लिवर 'बहुत अच्छी तरह से काम कर रहा था' और 'सुचारू रूप से पित्त का उत्पादन कर रहा था।' साथ ही यह प्रमुख प्रोटीन एल्ब्यूमिन का उत्पादन भी कर रहा था। उन्होंने इसे 'बड़ी उपलब्धि' बताया जो भविष्य में लिवर की समस्या वाले रोगियों की मदद कर सकती है।

यह भी पढ़ें:

'पीरियड्स की वजह से बच गई', हमास के चंगुल से छूटी महिला बंधक ने बताई खौफनाक आपबीती

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने मचाया आतंक, सुरक्षा बलों के काफिले पर किया हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश