1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुबई में सुबह 4 बजे किस तरह से होता है ट्रैफिक नियम का पालन, भारतीय महिला ने वीडियो में दिखाया

दुबई में सुबह 4 बजे किस तरह से होता है ट्रैफिक नियम का पालन, भारतीय महिला ने वीडियो में दिखाया

 Published : Dec 15, 2025 02:42 pm IST,  Updated : Dec 15, 2025 02:42 pm IST

दुबई में नियमों का पालन किस तरह से किया जाता है इसकी मिसाल देखने को मिली है। तड़के चार बजे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कार ड्राइवर नियम का पालन करता हुआ दिख रहा है।

Dubai Traffic Rules Viral Video- India TV Hindi
Dubai Traffic Rules Viral Video Image Source : INSTA/ITSNEHAMIRATES

Dubai Traffic Rules Viral Video: दुबई में लोग कैसे ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं इसका नजारा देखने को मिला है। दुबई से जो विडियो सामने आया है उसे नागरिक अनुशासन का शानदार उदाहरण कहा जा सकता है। वीडियो तड़के चार बजे का है जब सड़क पूरी तरह से सुनसान थी। इस दौरान एक कार ड्राइवर रेड ट्रैफिक लाइट पर धैर्य से इंतजार करते देखा गया, जबकि आसपास कोई दूसरी गाड़ी नहीं थी।

'नियम तो नियम होते हैं'

इंस्टाग्राम यूजर नेहा जायसवाल की ओर से शेयर किए वीडियो में सुबह करीब 4 बजे, लगभग खाली सड़क दिखाई दे रही है। कैप्शन में लिखा था, "दुबई अलग है, सुबह 4 बजे भी, नियम तो नियम होते हैं।" वीडियो में साफ दिख रहा है कि आसपास कोई दूसरा वाहन नहीं है, फिर भी ड्राइवर ने सिग्नल हरा होने तक इंतजार किया। 

ड्राइवर ने ट्रैफिक नियमों का किया पालन

वायरल वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान सड़क के खालीपन पर नहीं गया, बल्कि इस बात पर गया कि जब कोई नहीं देख रहा था और रुकने का दबाव नहीं था, तब भी ड्राइवर ने ट्रैफिक नियमों का पालन किया। हालांकि, दुबई में सख्त कानून, भारी जुर्माना और हर जगह कैमरों की मौजूदगी भी इसका बड़ा कारण है।

लोग क्या बोले?

कमेंट सेक्शन में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस अनुशासन की सराहना की। एक ने लिखा, "समय से फर्क नहीं पड़ता, कैमरे कभी सोते नहीं।" दूसरे ने कहा कि यही वजह है कि दुबई की सड़कें दुनिया की सबसे व्यवस्थित मानी जाती हैं। कई लोगों ने इसकी सादगी को खास बताया, कोई ड्रामा नहीं, बस नियमों का शांतिपूर्ण पालन। 

दुबई में ट्रैफिक नियमों का होता है पालन

फिलहाल, दुबई की सूनसान सड़क का जो विडियो सामने आया है उससे साबित होता है कि दुबई में ट्रैफिक नियम हर समय, हर हाल में लागू होते हैं। वैसे इस वीडियो को सोशल मिडिया पर खूब पसंद भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

फायरिंग कर रहे आतंकी को दबोचा और छीन ली बंदूक, कौन है सिडनी का हीरो? जानें

सिडनी आतंकी हमले में मृतकों की संख्या 16 हुई, पिता और बेटे ने बरसाई गोलियां, ट्रंप ने की निंदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश