1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान के हमलों से बदली दुबई की तस्वीर, सैटेलाइट इमेज ने दुनिया को चौंकाया

ईरान के हमलों से बदली दुबई की तस्वीर, सैटेलाइट इमेज ने दुनिया को चौंकाया

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 02, 2026 09:25 am IST,  Updated : Mar 02, 2026 09:41 am IST

1 मार्च की सैटेलाइट इमेज में दुबई की तस्वीर पूरी तरह बदलती दिख रही है। इन तस्वीरों में दुबई के आसमान में धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों को निशाना बनाया।

सैटेलाइट इमेज में कुछ...- India TV Hindi
सैटेलाइट इमेज में कुछ हिस्सों पर काले धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई दिए। Image Source : PLANET LABS PBC

दशकों से मिडिल ईस्ट में सुरक्षित ठिकाने के रूप में पहचाने जाने वाले दुबई की तस्वीर पिछले कुछ दिनों में पूरी तरह बदल गई है। 24 फरवरी तक जहां सैटेलाइट तस्वीरों में दुबई की चमकती सड़कें और आलीशान टावर नजर आ रहे थे, वहीं 1 मार्च की ताजा तस्वीरों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इन तस्वीरों में दुबई के आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं।

खाड़ी देशों पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार

ईरान ने अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों के जवाब में खाड़ी देशों पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों की बौछार कर दी है। हालांकि, दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया, लेकिन मिसाइलों के मलबे से शहर के कई प्रतिष्ठित स्थानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

दुबई, 1 मार्च 2026
Image Source : PLANET LABS PBCदुबई, 1 मार्च 2026

प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब होटल और पाम जुमेराह जैसे पॉश इलाकों के पास मलबे गिरने से नुकसान की खबरें हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात के समय धमाकों की आवाजों और आसमान में इंटरसेप्टर मिसाइलों की रोशनी से पूरा शहर दहल उठा।

भ्रामक सामग्री शेयर करने पर कार्रवाई की चेतावनी

दुबई के मीडिया कार्यालय ने कहा कि पिछली आगजनी की फुटेज ऑनलाइन प्रसारित हो रही है और चेतावनी दी कि भ्रामक सामग्री शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुछ इन्फ्लुएंसर्स ने बाद में अपनी पिछली पोस्ट हटा दीं। रविवार तक, जैसे-जैसे खाड़ी क्षेत्र में ईरान की जवाबी कार्रवाई तेज होती गई, निवासियों ने शहर में असामान्य रूप से शांति का माहौल देखा। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के मानव संसाधन मंत्रालय ने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को मंगलवार तक वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है।

दुबई, 24 फरवरी 2026
Image Source : PLANET LABS PBCदुबई, 24 फरवरी 2026

यह तनाव तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला किया, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हो गई। ईरान ने बदला लेने की कसम खाते हुए इजरायल और उन खाड़ी देशों पर हमला किया, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें-

इज़रायली पीएम नेतन्याहू बोले- "खामेनेई को खत्म किया, मैं पिछले 40 वर्षों से ये करना चाहता था"

आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में फहराया गया 'लाल झंडा', क्यों लगाते हैं, क्या है इसका मतलब?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश