1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप के झटकों से फिर हिला नेपाल, काठमांडू में भी लगे झटके

भूकंप के झटकों से फिर हिला नेपाल, काठमांडू में भी लगे झटके

 Published : Mar 29, 2026 05:07 pm IST,  Updated : Mar 29, 2026 06:55 pm IST

नेपाल में एक बार फिर भूकंप का मध्यम झटका महसूस किया गया है। यह भूकंप शनिवार रात नेपाल के सिन्धुपालचोक जिले में आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई है

प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

काठमांडू: नेपाल में एक बार फिर भूकंप का मध्यम झटका महसूस किया गया है। यह भूकंप शनिवार रात नेपाल के सिन्धुपालचोक जिले में आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई है। यह जानकारी नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर ने दी। 

इस भूकंप से तत्काल किसी नुकसान या मानवीय हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। स्थानीय समयानुसार रात करीब 11:35 बजे आए इस भूकंप का केंद्र सिन्धुपालचोक जिले के नुल्थाला खर्का क्षेत्र के पास था, जो काठमांडू से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। भूकंप के झटके राजधानी काठमांडू समेत पड़ोसी जिलों में भी महसूस किए गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश