1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप से कांपी भारत के पड़ोसी देश की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

भूकंप से कांपी भारत के पड़ोसी देश की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 10, 2026 02:53 pm IST,  Updated : May 10, 2026 03:06 pm IST

नेपाल के दार्चुला में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप रविवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर आया।

Earthquake- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

नेपाल के पर्वतीय जिले दार्चुला में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। नेपाल के भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप रविवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर आया। इसका केंद्र दार्चुला जिले के तपोवन इलाके में जमीन के भीतर स्थित था। भूकंप के झटके महसूस होते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके

इससे पहले, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इसकी भौगोलिक स्थिति 33.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.739 डिग्री पूर्वी देशांतर दर्ज की गई है।

ओडिशा के कालाहांडी में 4.1 तीव्रता के भूकंप

इससे पहले, 29 अप्रैल की शाम ओडिशा के कालाहांडी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप शाम 7 बजकर 42 मिनट पर आया था। इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 24 किलोमीटर नीचे स्थित था। इसकी सटीक स्थिति 19.729 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 82.599 डिग्री पूर्वी देशांतर पर मापी गई थी। जिले के धर्मगढ़ा, जूनागढ़, कोकसारा, थुआमूल रामपुर और भवानीपटना ब्लॉकों में भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए थे। अधिकारियों ने बताया था कि प्रभावित क्षेत्रों से किसी भी प्रकार की जानमाल की क्षति की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली।

ये भी पढ़ें-

महिला के साथ वकील का अश्लील AI वीडियो बना किया ब्लैकमेल, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; इंफ्लुएंसर गिरफ्तार

सोशल मीडिया पोस्ट पर हुआ बवाल, तो समर्थकों के साथ युवक के घर पहुंचे बीजेपी विधायक; मारपीट का VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश