1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सोशल मीडिया पोस्ट पर हुआ बवाल, तो समर्थकों के साथ युवक के घर पहुंचे बीजेपी विधायक; मारपीट का VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पोस्ट पर हुआ बवाल, तो समर्थकों के साथ युवक के घर पहुंचे बीजेपी विधायक; मारपीट का VIDEO वायरल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 10, 2026 02:32 pm IST,  Updated : May 10, 2026 02:37 pm IST

आरोप है कि विधायक अपने समर्थकों के साथ युवक के घर पहुंचे, जहां उनके समर्थकों ने युवक की पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना- India TV Hindi
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। बीजेपी के नगर विधायक रंजन कुमार के खिलाफ कथित भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट लिखना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विधायक अपने दर्जनों समर्थकों के साथ 9 मई की सुबह-सुबह युवक के घर पहुंच गए, जहां बहस के बाद समर्थकों ने उसकी पिटाई कर दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के बेला रोड निवासी मुकुंद कुमार और पताही निवासी ठाकुर दिव्य प्रकाश से जुड़ा है, जो कथित तौर पर लंबे समय से विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवाद और बढ़ गया।

विधायक ने मारपीट के आरोपों से किया इंकार

पीड़ित युवक मुकुंद कुमार का आरोप है कि विधायक अपने समर्थकों के साथ उसके घर पहुंचे, गाली-गलौज की और फिर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद उसने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, विधायक रंजन कुमार ने मारपीट के आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि वे केवल बातचीत के लिए गए थे, क्योंकि पिछले एक साल से उन्हें निजी तौर पर निशाना बनाकर सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट की जा रही थीं।

विधायक के मुताबिक, उनके साथ वहां बदसलूकी की गई, जिसके बाद उन्होंने दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल, मामला तूल पकड़ता जा रहा है और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

(रिपोर्ट- संजीव कुमार)

ये भी पढ़ें-

हिमंता बिस्वा सरमा सर्वसम्मति से चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, इस दिन लेंगे CM पद की शपथ

महिला के साथ वकील का अश्लील AI वीडियो बना किया ब्लैकमेल, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; इंफ्लुएंसर गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।