1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इक्वाडोर के राष्ट्रपति की होने वाली है हत्या, खुफिया सूचना ने मचाया हड़कंप; देश भर में हाई अलर्ट

इक्वाडोर के राष्ट्रपति की होने वाली है हत्या, खुफिया सूचना ने मचाया हड़कंप; देश भर में हाई अलर्ट

 Published : Apr 20, 2025 11:39 am IST,  Updated : Apr 20, 2025 11:39 am IST

इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ की हत्या की जा सकती है। इस तरह की खुफिया सूचना सामने आने के बाद से देश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डेनियल नोबोआ, इक्वाडोर के राष्ट्रपति - India TV Hindi
डेनियल नोबोआ, इक्वाडोर के राष्ट्रपति Image Source : AP

(इक्वाडोर): इक्वाडोर के राष्ट्रपति की हत्या होने वाली है...यह खुफिया सूचना बाहर आते ही देश भर में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस षड्यंत्र की जांच शुरू कर दी है। इक्वाडोर के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ पर जानलेवा हमले के प्रयास के बारे में खुफिया जानकारी मिली है। इसके बाद पूरे देश में ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। सभी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि इक्वाडोर के एक सरकारी मंत्रालय ने अपने दावों के लिए कोई सबूत दिये बिना ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि उसे ‘‘हत्या, आतंकवादी हमलों और हिंसक विरोध प्रदर्शनों की साजिश के बारे में’’ चेतावनी दी गई थी। मंत्रालय ने कहा कि उसने कथित खतरों से निपटने के लिए पुख्ता सुरक्षा उपाय किए हैं। हर तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं। 

क्यों निशाने पर हैं राष्ट्रपति नोबोआ

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति की हत्या का षड्यंत्र रचे जाने की यह खुफिया चेतावनी उनके (नोबोआ) द्वारा वामपंथी विपक्षी उम्मीदवार लुइसा गोंजालेज को दस लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर पुनः चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद आई है। संगठित अपराधों पर कार्रवाई के लिए जनता ने नोबोआ को सराहा है। जबकि वह अपराधियों के निशाने पर हैं। राष्ट्रपति नोबोआ भारी अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को हराने के बाद से ही अपराधियों के निशाने पर हैं। कुछ गिरोह उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। हालांकि इसमें राजनीतिक लोग भी शामिल हैं या नहीं, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।  (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश