1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पेशावर सहित कई शहरों में धमाके शुरू, भारत ने की जवाबी कार्रवाई

पाकिस्तान के पेशावर सहित कई शहरों में धमाके शुरू, भारत ने की जवाबी कार्रवाई

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 10, 2025 10:00 pm IST,  Updated : May 11, 2025 12:01 am IST

पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इसके जवाब में भारत ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। पाकिस्तान के पेशावर सहित कई शहरों में धमाके शुरू हो चुके हैं।

Pakistan attack- India TV Hindi
पाकिस्तान में धमाका Image Source : INDIA TV

शनिवार के दिन सीजफायर समझौता करने के कुछ मिनट बाद ही पाकिस्तान ने इसे तोड़ दिया। जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में ड्रोन से हमला किया गया। जवाब में भारत ने पहले अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव किया। इसके बाद पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई शुरू की। पाकिस्तान के पेशावर सहित कई शहरों में धमाके शुरू हो चुके हैं।

पाकिस्तान की जियो न्यूज ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि ड्रोन पेशावर हवाई अड्डे के पास पहुंच गए और उन पर गोलीबारी की जा रही है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के भिम्बर में भी जोरदार धमाके सुने गए हैं। पीओके में दो धमाके सुने गए हैं। पाकिस्तान के कई शहरों में धमाके की खबर आ रही है।

विदेश सचिव ने की सीजफायर उल्लंघन की पुष्टि

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सीजफायर उल्लंघन की जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना को इसका सख्ती से जवाब देने के लिए कहा गया है। हमारे सैनिक पाकिस्तानी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान की सेना और सरकार के बीच मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि वह सीजफायर के लिए तैयार थे। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश