1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका में बाढ़ ने मचाई तबाही, एक लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित; कोलंबो में स्कूल बंद

श्रीलंका में बाढ़ ने मचाई तबाही, एक लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित; कोलंबो में स्कूल बंद

 Published : Oct 14, 2024 02:59 pm IST,  Updated : Oct 14, 2024 02:59 pm IST

श्रीलंका में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से एक लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

Sri Lanka Rain and Flood- India TV Hindi
Sri Lanka Rain and Flood Image Source : AP

कोलंबो: श्रीलंका में भारी बारिश के कारण हालात भयावह हो गए हैं। बाढ़ की वजह से सोमवार को राजधानी कोलंबो और उपनगरीय क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, सप्ताह के अंत में हुई भारी बारिश ने देश के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है।  घर, खेत, सड़कें हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ में तीन लोग डूब गए हैं, जबकि करीब एक लाख 34 हजार लोग इससे प्रभावित हुए हैं। 

सेना को किया गया तैनात

श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा कि बारिश और बाढ़ से 240 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। करीब सात हजार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। पीड़ितों को बचाने, भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नौसेना समेत सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

घरों और दुकानों की छतों तक पहुंचा पानी

स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने कोलंबो के उपनगरीय इलाकों में बाढ़ की स्थिति दिखाई। कुछ इलाकों में पानी घरों और दुकानों की छतों तक पहुंच गया। श्रीलंका में मई से ही मॉनसून की बारिश के कारण स्थिति खराब है। जून में यहां बाढ़ आ जाने और भूस्खलन के कारण 16 लोगों की मौत हो गई थी। 

Sri Lanka Flood
Image Source : APSri Lanka Flood

2021 में भी दिखा था ऐसा मंजर

यह पहला मौका नहीं है जब श्रीलंका में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिला है। इससे पहले साल 2021 में भी भारी बारिश ने यहां ऐसी ही आफत मचाई थी। तब कई लोगों के आशियाने बाढ़ की चपेट में आ गए थे। पांच हजार से अधिक लोगों को विस्थापित किया गया था। उस समय भी बाढ़ ने खूब तबाही मचाई थी। (एपी) 

यह भी पढ़ें:

भारत में बनेंगी न्यूक्लियर सबमरीन, मोदी सरकार के इस खास प्लान से होगी समंदर में चीन की घेराबंदी

चीन है कि मानता नहीं! ताइवान के आसपास बड़े पैमाने पर फिर किया सैन्य अभ्यास; दी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश