1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बड़े घोटाले में गिरफ्तार हुए नेपाल के पूर्व डिप्टी पीएम, 13 अन्य के खिलाफ "Arrest Warrant" जारी

बड़े घोटाले में गिरफ्तार हुए नेपाल के पूर्व डिप्टी पीएम, 13 अन्य के खिलाफ "Arrest Warrant" जारी

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Oct 18, 2024 10:27 pm IST,  Updated : Oct 18, 2024 10:27 pm IST

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री लामिछाने को एक सहकारी समिति घोलाटे का दोषी पाया गया । इसके बाद उन्हें कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया गया है। 13 अन्य लोगों के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

नेपाल के पूर्व डिप्टी पीएम लामिछाने। - India TV Hindi
नेपाल के पूर्व डिप्टी पीएम लामिछाने। Image Source : ANI

काठमांडूः नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने को एक घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही 13 अन्य लोगों के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। पुलिस उन सभी की भी तलाश कर रही है। बता दें कि नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे लामिछाने को सहकारी समितियों से संबंधित धन की हेराफेरी के मामले में शुक्रवार शाम यहां उनके पार्टी कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम ने राजधानी के बाहरी इलाके बनस्थली स्थित कार्यालय में छापेमारी की।

इसी दौरान सीबीआई ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष 50 वर्षीय लामिछाने को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, कास्की जिला न्यायालय ने सूर्यदर्शन सहकारी निधि गबन मामले में पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। संसदीय जांच समिति ने पाया था कि सूर्यदर्शन सहकारी समितियों से संबंधित 1.35 अरब रुपये का दुरुपयोग किया गया।

नेपाल पुलिस ने दिया बयान

नेपाल पुलिस ने पुष्टि की कि सहकारी निधि के दुरुपयोग के संबंध में शुक्रवार को लामिछाने के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायाधीश कृष्ण जंग शाह की अध्यक्षता वाली कास्की जिला अदालत की पीठ ने लामिछाने की गिरफ्तारी की अनुमति प्रदान कर दी। पीठ ने 13 अन्य के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

हमास चीफ याह्या सिनवार की हत्या के बाद इजरायल का ऑपरेशन तेज, गाजा में भेजे और अधिक सैनिक

 

BRICS से पहले प्रेसवार्ता में पुतिन ने दिया भारत का उदाहरण, यूक्रेन युद्ध में पीएम मोदी की भूमिका को सराहा
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश