Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शुरू हुए गाजा के सबसे बुरे दिन! बिजली स्टेशन का ईंधन हुआ खत्म, अंधेरे में डूबा पूरा इलाका

शुरू हुए गाजा के सबसे बुरे दिन! बिजली स्टेशन का ईंधन हुआ खत्म, अंधेरे में डूबा पूरा इलाका

Edited By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX Published : Oct 11, 2023 10:41 pm IST, Updated : Oct 11, 2023 11:02 pm IST

इजरायल पर हमास के आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद से ही तय हो गया था कि गाजा में अब सबकुछ पहले जैसा नहीं रह जाएगा। हालात इतने खराब हैं कि गाजा के लोगों की बुनियादी जरूरतें भी पूरी होती नहीं दिख रही हैं।

Israel, Israel Hamas War, Israel-Gaza Conflict, Israel-Palestine conflict- India TV Hindi
Image Source : AP इजरायल की बमबारी से गाजा का बुरा हाल हो गया है।

गाजा: युद्धग्रस्त गाजा के एकमात्र बिजली स्टेशन में ईंधन खत्म हो जाने के बाद बिजली गुल हो गई है, और इसी के साथ शायद इस इलाके के सबसे बुरे दिन भी शुरू हो गए हैं। बीते 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से इजरायल ने गाजा की घेराबंदी कर दी है और बिजली, ईंधन, भोजन, सामान और पानी की सप्लाई को काट दिया है। अब हालत यह है कि बचे-खुचे ईंधन के साथ गाजा में लोग बिजली के लिए जेनरेटर पर निर्भर रहेंगे। इस हफ्ते की शुरुआत में इजरायल ने गाजा पट्टी को बिजली, ईंधन और पानी की सप्लाई में कटौती करने का एलान किया था।

हमलों में अब तक 2200 से ज्यादा की मौत

इजरायल की सेना ने कहा है कि गाजा के पास लाखों सैनिक अपने मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं। बता दें कि हमास के हमलों में इजरायल में मरने वालों की संख्या 1,200 तक पहुंच गई है जबकि गाजा में इजरायली हवाई हमलों में हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। देश के दूसरे छोर पर इजरायल ने हिजबुल्लाह के हमले के जवाब में लेबनान के इलाके पर हमला किया है। इस बीच खबर आ रही है कि शनिवार को हमास के हमलों के बाद से ब्रिटेन के 17 नागरिकों के मारे जाने या लापता होने की आशंका है।

मलबे के ढेर में बदल गई है गाजा पट्टी
गाजा पट्टी में शासन करने वाले हमास के हमलों की प्रतिक्रिया में हवाई हमलों की वजह से पूरा इलाका मलबे के ढेर में बदल गया है। हर तरफ फैले मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बता दें कि गाजा पट्टी इजरायल, मिस्र और भूमध्य सागर के बीच 40 किलोमीटर लंबी जमीन की पट्टी है जहां 23 लाख फिलिस्तीनी लोग रहते हैं और 2007 से उस पर हमास का शासन है। हमास द्वारा इजरायल के तकरीबन 150 लोगों को बंधक बनाए जाने के बावजूद गाजा पर बमबारी जारी है। हमास के आतंकी इजरायल पर लगातार रॉकेट दाग रहे हैं। उन्होंने बुधवार को दक्षिणी शहर अश्कलोन पर बड़ी संख्या में रॉकेट दागे।

Israel, Israel Hamas War, Israel-Gaza Conflict, Israel-Palestine conflict
Image Source : APइजरायल के हमले में यासीन मस्जिद मलबे के ढेर में बदल गई।

इजराइल में एकता सरकार का गठन
इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और शीर्ष विपक्षी नेता ने फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के खिलाफ युद्ध की निगरानी करने के लिए बुधवार को युद्धकालीन एकता सरकार बनाने का एक समझौता किया है। इजरायल और हमास के बीच तेज होते युद्ध के बीच अबतक 2200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। नेशनल यूनिटी पार्टी के नेता बेनी गैंट्ज ने पूर्व में संकेत दिया था कि वह इजरायल के जंग की कोशिशों को बढ़ावा देने के लिए आपातकालीन एकता सरकार में बिना शर्त शामिल होने के इच्छुक हैं। गैंट्ज पूर्व में इजराइल के रक्षा मंत्री और इजराइल के आर्मी चीफ की भूमिका निभा चुके हैं।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement