1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Gaza Peace plan: ट्रंप कर रहे गाजा में शांति की बात लेकिन हमास ने क्या कहा? जान लीजिए

Gaza Peace plan: ट्रंप कर रहे गाजा में शांति की बात लेकिन हमास ने क्या कहा? जान लीजिए

 Published : Oct 01, 2025 07:44 am IST,  Updated : Oct 01, 2025 07:50 am IST

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में शांति लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। ट्रंप की शांति योजना पर हमास ने अभी तक कोई खास रुचि नहीं दिखाई है। चलिए हमास की प्रतिक्रिया के बारे में जानते हैं।

Hamas (L) and Donald Trump (R)- India TV Hindi
Hamas (L) and Donald Trump (R) Image Source : AP

Donald Trump Gaza Peace Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा को लेकर शांति प्रस्ताव की बात कह रहे हैं। ट्रंप भले ही कुछ भी कह रहे हों लेकिन हमास ने शांति प्रस्ताव पर अभी तक हामी नहीं भरी है। हमास ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना पर विचार करके प्रतिक्रिया देगा। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही योजना का समर्थन कर चुके हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हमास इस योजना पर सहमत होगा या नहीं। 

हमास को डालने होंगे हथियार

गाजा को लेकर शांति योजना में कहा गया है कि जंग खत्म करने के बदले हमास को आत्मसमर्पण करके हथियार डालने होंगे। इसके अलावा योजना में फिलिस्तीनियों के लिए मानवीय मदद भेजने और गाजा के पुनर्निर्माण का वादा किया गया है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल और हमास के बीच जंग में 66 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा से जुड़ी योजना को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी समर्थन मिल रहा है।

इजरायल ने स्वीकार की ट्रंप की योजना

डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद कहा था कि वो इस योजना का समर्थन करते हैं। इजरायल के विदेश मंत्री गिडियन सार ने कहा कि उनके देश ने ट्रंप की योजना को स्वीकार कर लिया है और अब हमास को अपना रुख बताना है। सार ने सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में कहा, “अब हम यह देखेंगे कि हमास राष्ट्रपति (ट्रंप) की योजना स्वीकार करता है या नहीं।” उन्होंने कहा, “हम अपने बंधकों को 2 साल बाद वापस आते देखना चाहते हैं। हम एक नया गाजा भी देखना चाहते हैं, जो कट्टरपंथ मुक्त, हथियार मुक्त हो और इजरायल तथा इसके नागरिकों के लिए कोई खतरा ना बने।” 

रूस ने क्या कहा?

रूस ने गाजा को लेकर ट्रंप की योजना के सफल होने की उम्मीद जताई है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रूस ट्रंप के प्रयासों का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि रूसी अधिकारी आशा करते हैं कि यह योजना लागू हो और पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने में मदद करे। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

Philippines Earthquake: फिलीपींस में भूकंप ने मचाई तबाही, 31 लोगों की मौत; कई घायल

Indonesia School Building Collapse: 3 छात्रों की मौत, 100 से अधिक घायल; मलबे में अब भी दबे हैं कम से कम 91 छात्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश