1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गाजा के सबसे बड़े हॉस्पिटल के पास भारी बमबारी, इजराइल हमले में 50 लड़ाकों के मारे जाने की खबर

गाजा के सबसे बड़े हॉस्पिटल के पास भारी बमबारी, इजराइल हमले में 50 लड़ाकों के मारे जाने की खबर

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Mar 20, 2024 10:46 am IST,  Updated : Mar 20, 2024 10:46 am IST

गाजा पट्टी में इजराइली सेना लगातार हमले कर रही है। ताजा मामले में गाजा के सबसे बड़े अस्पताला के आसपास इजराइली सेना खतरनाक हमले कर रही है। इस हमले में हमास के 50 लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया गया है।

गाजा के सबसे बड़े हॉस्पिटल के पास भारी बमबारी- India TV Hindi
गाजा के सबसे बड़े हॉस्पिटल के पास भारी बमबारी Image Source : FILE

Israel Hamas War: इजराइल गाजा में जमकर प्रहार कर रहा है। लड़ाई खतरनाक रूप ले चुकी है। गाजा में भीषण लड़ाई के बीच बड़ी संख्या में हमास के लड़ाकों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार इजराइल हमास युद्ध गाजा के सबसे बड़े अस्पताल के पास भीषण लड़ाई जारी है। हमास के 50 लड़ाकों की इजराइली हमलों में मारे जाने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक गाजा के सबसे बड़े अस्पताल में इजराइल सेना मंगलवार को दूसरे दिन फिर से घुस गई और अस्पताल तथा आसपास के इलाकों से धमाकों और गोलीबारी की आवाजें आती रहीं। 

नवंबर में भी किया था बड़ा हमला

उधर, इजराइली आर्मी आईडीएफ ने कहा है कि उसने अस्पताल में हमास के 50 चरमंपथियों को मार दिया है, हालां​कि इस बात की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है कि मरने वाले अधिकांश लड़ाके ही थे। इजराइल ने शिफा मेडिकल परिसर पर नवंबर में भी हमला किया था। इसके बाद से अस्पताल आंशिक रूप से ही संचालित किया जा रहा था। इजराइली सैनिकों और हमास के लड़ाकों के बीच आसपास के जिलों में भीषण लड़ाई की वजह से अस्पताल के परिसर में हजारों की संख्या में फिलिस्तीनी पेशेंट, चिकित्साकर्मी और विस्थापित लोग फंस गए। 

शिफा इलाके में भारी बमबारी से हालात खराब

अस्पताल के पास रहने वाली एमी शाहीन ने बताया कि हालात फिलहाल बहुत खराब हैं और शिफा इलाके में भारी बमबारी हो रही है। बिल्डिंग्स को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टैंक और तोप से गोलाबारी करने की आवाजें लगातार आ रही हैं। शाहीन ने बताया कि अस्पताल के पास कुछ घंटों से भीषण आग लगी हुई है।

शिफा अस्पताल पर ताबड़तोड़ बरसाए बम

गौरतलब है कि गाजा में इजराइल ने शिफा अस्पताल पर ताबड़तोड़ बम बरसाए। शिफा अस्पताल पर किए गए इस हमले के पीछे इजराइल ने दावा किया था कि अस्पताल में आतंकवादी छिपे हो सकते हैं। इजराइल रक्षा बल यानी आईडीएफ के प्रवक्ता ने सोमवार तड़के कहा था कि यह ऑपरेशन एक ठोस खुफिया जानकारी के बाद किया गया। हमारा मकसद नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के बजाए हमास के आतंकवादियों से मुकाबला करना है। आरएडीएम हगारी ने कहा कि हम जानते हैं कि हमास के वरिष्ठ आतंकवादी अल शिफा अस्पताल के अंदर फिर इकट्ठा हो गए, जिनकी मंशा इस्राइल के खिलाफ एक ओर हमला करना था। आतंकवादियों के खात्में के तहत हमने यह कार्रवाई की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश