1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में भीषण हादसा, स्कूल में घुसे हमलावर और की ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 टीचर्स की मौत

पाकिस्तान में भीषण हादसा, स्कूल में घुसे हमलावर और की ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 टीचर्स की मौत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 04, 2023 06:31 pm IST,  Updated : May 04, 2023 06:42 pm IST

पाकिस्तान में यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के पाराचिनार इलाके में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ हथियारबंद लोग स्कूल के स्टाफ रूम में घुस गए और उन्होंने ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दी।

पाकिस्तान में भीषण हादसा, अफगानिस्तान की सीमा से सटे एक स्कूल में गोलीबारी, 7 टीचर्स की मौत- India TV Hindi
पाकिस्तान में भीषण हादसा, अफगानिस्तान की सीमा से सटे एक स्कूल में गोलीबारी, 7 टीचर्स की मौत Image Source : FILE

पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान के एक स्कूल में गोलीबारी के कारण 7 टीचर्स की मौत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के एक स्कूल में यह भीषण हादसा हुआ है। पाकिस्तान में यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के पाराचिनार इलाके में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ हथियारबंद लोग स्कूल के स्टाफ रूम में घुस गए और उन्होंने ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन मारे गए 7 शिक्षकों में से 4 शिया समुदाय के बताए जा रहे हैं। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

पाकिस्तान के इस स्कूल में गोलीबारी किस संगठन ने की है, इसके बारे में किसी ने जिम्मेदारी अभी तक नहीं ली है। गौरतलब है कि हाल के समय में पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। पाकिस्तानी तालिबानियों ने पाकिस्तान में कई जगह हमले किए हैं इन पाकिस्तानी तालिबानियों के हमलों से पाकिस्तान की सरकार भी परेशान हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन के लिए भी हाल के समय में बढ़ चुके इन हमलों ने सिरदर्द कर रखा है। 

पाकिस्तान ने इस मामले में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को कड़े लहजे में कहा था कि वह अफगानिस्तान के तालिबानी पाकिस्तानी तालिबानियों का सहयोग करना बंद कर दें। अन्यथा पाकिस्तान को इन पाकिस्तानी तालिबानियों के ठिकानों को अफगानिस्तान में घुसकर खत्म करने पर मजबूर होना होगा। 

5 साल में सबसे ज्यादा हमले इस साल

पाकिस्तान में खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में इस तरह के पाकिस्तनी तालिबानियों के हमले बढ़े हैं। पिछले साल नवंबर में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ‘टीटीपी‘ के साथ सरकार का संघर्षविराम खत्म होने के बाद से इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 के बाद से जनवरी 2023 में सबसे अधिक हमले हुए। इन हमलों में 134 लोगों की मौत हुई जबकि 254 घायल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश