1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जंग खत्म होने के बाद कैसा होगा गाजा, इजराइली पीएम नेतन्याहू ने पेश की अपनी योजना, जानिए क्या है खास?

जंग खत्म होने के बाद कैसा होगा गाजा, इजराइली पीएम नेतन्याहू ने पेश की अपनी योजना, जानिए क्या है खास?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 23, 2024 04:17 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 04:17 pm IST

इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा को लेकर एक योजना पेश की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि जंग के खत्म होने के बाद गाजा कैसा होगा। किस तरह वहां पर शासन होगा।

इजराइली पीएम नेतन्याहू - India TV Hindi
इजराइली पीएम नेतन्याहू Image Source : AP

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। गाजा में जोरदार हमले इजराइली सेना कर रही है। गाजा में जंग रोकने को लेकर यूएन में प्रस्ताव भी आया, लेकिन अमेरिका ने इस पर ​वीटो कर दिया। इससे मुस्लिम देश भड़क उठे। इसी बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग के बाद गाजा का स्वरूप कैसा होगा, इसे ले​कर अपनी योजना पेश की है। 

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास से युद्ध खत्म होने के बाद की स्थितियों के लिए एक नीति तैयार की है, जिसके तहत असैन्यकृत गाजा पर इजराइल का नियंत्रण होगा और वह आम जनजीवन से संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नेतन्याहू की यह योजना मंजूरी के लिए उनके मंत्रिमंडल को भेज दी गई है। 

योजना में अभी ज्यादा जानकारी नहीं हुई उजागर

नेतन्याहू ने युद्ध के बाद की स्थिति को लेकर पहली बार औपचारिक रूप से कोई योजना पेश की है, हालांकि इसमें बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। गाजा में इजराइल की भूमिका को लेकर नेतन्याहू का जोर फलस्तीन में स्वायत्त सरकार बनाने के अमेरिकी प्रस्तावों के विपरीत है। 

इजराइल का यहां होगा शासन

अमेरिकी प्रस्तावों के अनुसार युद्ध के बाद एक ऐसी सरकार का गठन किया जाना चाहिए जो गाजा और इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक दोनों पर शासन करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा प्रकाशित योजना गुरुवार देर रात कैबिनेट मंत्रियों के पास भेजी गई। योजना में कहा गया है कि इजराइल 2007 में गाजा पट्टी पर कब्जा करने वाले आतंकवादी समूह हमास को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश