1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गाजा के बेत हनून में IDF की आखिरी एयरस्ट्राइक, 700 साल पुराने ढांचे भी जमींदोज; अब नहीं बची शहर में कोई भी इमारत

गाजा के बेत हनून में IDF की आखिरी एयरस्ट्राइक, 700 साल पुराने ढांचे भी जमींदोज; अब नहीं बची शहर में कोई भी इमारत

 Published : Jul 20, 2025 11:24 am IST,  Updated : Jul 20, 2025 11:28 am IST

इजरायली सेना के हमले में गाजा का ऐतिहासिक शहर बेत हनून पूरी तरह जमींदोज हो गया है। रविवार को इजरायली रक्षा बलों ने इस शहर पर आखिरी एयर स्ट्राइक की। इसके बाद शहर में कोई भी इमारत खड़ी नहीं है। सब कुछ राख हो चुका है।

इजरायली हमले में पूरी तरह जमींदोज हुआ गाजा के बेत हनून शहर।- India TV Hindi
इजरायली हमले में पूरी तरह जमींदोज हुआ गाजा के बेत हनून शहर। Image Source : RT

गाज़ा: इज़रायली सेना के ताजा हमले में गाजा का ऐतिहासिक बैत हनून शहर पूरी तरह जमींदोज हो गया है। अब इस शहर में कोई भी इमारत खड़ी नहीं दिखेगी। रविवार को किए गए इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) के ताजा हमलों में बेत हनून में 700 साल पुराने ढांचे भी नष्ट हो गए। इसके बाद पूरा शहर एक राख के मैदान में तब्दील हो गया।

इजरायली सेना ने की आखिरी एयरस्ट्राइक

इजरायली सेना ने रविवार को गाजा के बेत हनून शहर पर आखिरी एयरस्ट्राइक की। इससे पहले आईडीएफ गाजा के लगभग सभी शहरों और इलाकों को पूरी तरह खंडहर बना चुका है। अब गाजा का बेत हनून शहर IDF द्वारा किए गए ताजा हवाई और जमीनी हमलों के बाद पूरी तरह जमींदोज हो गया। अब इस शहर में एक भी इमारत खड़ी नहीं बची है। यह गाज़ा पट्टी का एक ऐतिहासिक शहर था। मगर बैत हनून अब पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। 

मिट गया बेत हनून का नामों-निशां

इजरायली हमले के बाद गाजा का बेत हनून शहर का अस्तित्व पूरी तरह मिट्टी में मिल चुका है। अब यह शहर राख और खंडहरों में बदल चुका है। इस त्रासदी के बीच ऑस्ट्रेलियन यहूदी संघ (AJA) के पूर्व प्रमुख ने लिखा कि बेत हनून "अब शहर ही नहीं रहा"। सोशल मीडिया पर दिए गए उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई मानवाधिकार संगठनों और मध्य पूर्व विशेषज्ञों ने इसे "असंवेदनशील और अमानवीय" करार दिया है।

फिलिस्तीन का ऐतिहासिक नगर था बेत हनून

गाज़ा पट्टी के उत्तर-पूर्वी छोर पर स्थित बेत हनून फिलिस्तीन का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण नगर माना जाता रहा है। यहां की आबादी पहले हजारों में थी, लेकिन हालिया सैन्य कार्रवाई में यह क्षेत्र लगभग पूरी तरह खाली हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने इस घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर गाज़ा संघर्ष में हो रहे नागरिक नुकसान और सांस्कृतिक विरासत की तबाही को वैश्विक विमर्श के केंद्र में ला खड़ा किया है।

यह भी पढ़ें

 

डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DL-446 के इंजन में आग, लॉस एंजिलिस में आपात लैंडिंग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश