1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत दौरे पर भड़की इमरान की पार्टी, जानिए क्या कहा?

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत दौरे पर भड़की इमरान की पार्टी, जानिए क्या कहा?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 22, 2023 11:43 am IST,  Updated : Apr 22, 2023 11:43 am IST

फवाद चौधरी ने ट्वीट करके कहा कि ‘बिलावल भुट्टो की भारत यात्रा कश्मीरियों के बलिदानों का अपमान होगी।‘ भुट्टो ऐसे समय में भारत आ रहे हैं जब दोनों देशों के बीच बातचीत पूरी तरह से बंद है और अब जम्मू.कश्मीर के पास ‘विशेष राज्य‘ का दर्जा भी नहीं है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत दौरे पर भड़की इमरान की पार्टी, जानिए क्या कहा?- India TV Hindi
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत दौरे पर भड़की इमरान की पार्टी, जानिए क्या कहा? Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एससीओ समिट यानी शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। उनके भारत दौरे को लेकर इमरान खान की पार्टी ने कड़ी आलोचना की है। इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ यानी पीटीआई के वरिष्ठ नेता फवाद चौधरी ने बिलावल के भारत दौरे के फैसले पर उन्हें आड़े हाथों लिया है। फवाद चौधरी ने ट्वीट करके कहा कि  ‘बिलावल भुट्टो की भारत यात्रा कश्मीरियों के बलिदानों का अपमान होगी।‘ भुट्टो ऐसे समय में भारत आ रहे हैं जब दोनों देशों के बीच बातचीत पूरी तरह से बंद है और अब जम्मू.कश्मीर के पास ‘विशेष राज्य‘ का दर्जा भी नहीं है।

पहले भारत यात्रा को लेकर पसोपेश में था पाकिस्तान

इससे पहले पाकिस्तान इस बुलावे पर पसोपेश में था कि वह भारत में एससीओ समिट का हिस्सा बने या नहीं। भारत की ओर से पहले ही पाकिस्तान को भी इस समिट में हिस्सा लेने के लिए संदेश दिया गया था, जिस पर पाकिस्ताना उधेड़बुन में था। लेकिन बीते गुरुवार को पाकिस्तान के विभाग की प्रवक्ता मुमताब जाहरा बलोच ने स्पष्ट कर दिया कि बिलावल भारत दौरे पर आएंगे। इमरान के करीबी फवाद चौधरी ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को एक तरफ धकेलते हुए भारत के साथ सहयोग को प्राथमिकता देना एक अंतरराष्ट्रीय एजेंडे का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पीडीएम सरकार इस एजेंडे को पूरा करने के लिए पाकिस्तान पर थोपी गई है।

पाकिस्तान को कठपुतली मुल्क नहीं बनने देंगेः फवाद चौधरी

फवाद चौधरी ने  कहा कि ‘पीटीआई भारत सहित अन्य देशों के साथ दोस्ताना संबंधों का हिमायती है। लेकिन इस बात पर जोर दिया कि ‘पीटीआई पाकिस्तान को कठपुतली मुल्क नहीं बनने देगी। भारत में एससीओ समिट 4 और 5 मई को आयोजित की जाएगी। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि ‘बिलावल भारत के गोवा में आयोजित विदेश मंत्री परिषद सीएफएम जो कि एससीओ समिट कें अंतर्गत होगी, इसका हिस्सा होंगे और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। वहीं दूसरी ओर बलूच ने कहा कि ‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री भारत के विदेश मंत्री के निमंत्रण पर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह हाल के वर्षों में किसी भी पाकिस्तानी नेता का पहला उच्चस्तरीय दौरा होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश