1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. थाईलैंड: आसियान खेलों के पदक विजेता दूल्हे ने दुल्हन सहित 4 लोगों को गोलियों से भूना, बाद में खुद को मारी गोली

थाईलैंड: आसियान खेलों के पदक विजेता दूल्हे ने दुल्हन सहित 4 लोगों को गोलियों से भूना, बाद में खुद को मारी गोली

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 27, 2023 04:25 pm IST,  Updated : Nov 27, 2023 04:42 pm IST

थाईलैंड में एक सिरफिरे दूल्हे ने अपनी दुल्हन सहित 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को भी गोली मार ली। यह सनसनीखेज घटना वारदात को अंजाम देने वाले दूल्हे ने अपनी ही शादी में कर डाली।

थाईलैंड में दूल्हे ने शादी के दिन दुल्हन सहित 4 लोगों की कर दी हत्या- India TV Hindi
थाईलैंड में दूल्हे ने शादी के दिन दुल्हन सहित 4 लोगों की कर दी हत्या Image Source : AP FILE

Thailand News: थाईलैंड में मौत का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने शादी के दिन दुल्हन सहित 4 लोगों की गोलीमार कर हत्या कर दी है। बाद में उसने खुद को भी मार लिया। इस घटना से वहां हर कोई हैरान और घबराया हुआ है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड में एक दूल्हे ने अपनी ही शादी की पार्टी में पिस्तौल से दुल्हन सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को भी गोली से उड़ा लिया। यह दुखद घटना शनिवार, 25 नवंबर को उत्तर-पूर्वी थाई प्रांत नाखोन रत्चासिमा के वांग नाम खियो जिले के एक गांव में हुई।

बैंकॉक पोस्ट के अनुसार 29 वर्षीय पूर्व सैनिक और पैरालंपिक एथलीट चतुरोंग सुकसुक शादी करने का फैसला करने से पहले तीन साल तक 44 वर्षीय कंचना पचुनथुएक नाम की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। शनिवार की सुबह एक पारंपरिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद रिसेप्शन पार्टी दी गई। हालांकि, दूल्हा सुकसुक जश्न के बीच अचानक शादी की पार्टी छोड़कर चला गया और पिस्तौल लेकर वापस लौटा। पूर्वोत्तर नाखोन रत्चासिमा प्रांत के एक पुलिस अधिकारी मैटिचोन वोंगबाओकुल ने कहा, "उनके बीच निजी मामलों पर बहस हुई और चतुरोंग अपनी कार के पास गया और गोली चलाने से पहले बंदूक उठा ली।"

मां, बहन और मेहमानों पर दागीं गोलियां

सिरफिरे दूल्हे ने ताबड़तोड़ गालियां चलाना शुरू किया। इस हमले में उनकी 62 वर्षीय मां कंचना और 38 वर्षीय बहन की मौत हो गई। उसने दो मेहमानों को भी गोली मार दी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दूल्हे ने खुद को गोली मार ली और उसकी तुरंत मौत हो गई। गोलीबारी स्थल से 9एमएम गोला-बारूद के 11 चले हुए कारतूस बरामद किए गए। बीबीसी ने एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से कहा कि दूल्हा 'उस समय काफी नशे में था', लेकिन उसका मकसद स्पष्ट नहीं है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और सबूत जुटा रही है।

सेना में था रेंजर, गश्त के दौरान खो दिया था पैर

स्ट्रेट्स टाइम्स के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बहस दूल्हे को इस बात की असुरक्षा थी कि उसकी पत्नी उसे अन्य व्यक्ति के लिए छोड़ देगी। क्योंकि वह विकलांग हो चुका था। बताया जाता है कि वह थाई सेना में रेंजर था और बॉर्डर पर गश्त के दौश्रान उसने अपना ​दाहिना पैर खो दिया था। सुकसुक एक तैराक भी था, जिसने इंडोनेशिया और कंबोडिया में 2022 आसियान पैरा खेलों में दो रजत पदक जीते थे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि वह थाई सेना का रेंजर था और सीमा पर गश्त के दौरान उसने अपना दाहिना पैर खो दिया था।

थाईलैंड में गोलीबारी की घटनाएं आम

थाईलैंड में बंदूक हिंसा आम है, जहां कानूनी और अवैध दोनों तरह से बंदूकें आसानी से उपलब्ध हैं। जबकि बड़े पैमाने पर गोलीबारी आम तौर पर दुर्लभ होती है, यह हमला पिछले महीने एक मॉल हमले के महीनों बाद हुआ है, जिसमें दो लोग मारे गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश