1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत के दोस्त श्रीलंका ने 23 भारतीयों का पीछा कर किया गिरफ्तार, नौसेना ने जब्त कर लीं नौकाएं

भारत के दोस्त श्रीलंका ने 23 भारतीयों का पीछा कर किया गिरफ्तार, नौसेना ने जब्त कर लीं नौकाएं

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 05, 2024 12:37 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 12:37 pm IST

श्रीलंका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 23 भारतीयों को समुद्र में पीछा करके गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं, गिरफ्तार करने के बाद नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?

श्रीलंका ने 23 भारतीयों का पीछा कर किया गिरफ्तार- India TV Hindi
श्रीलंका ने 23 भारतीयों का पीछा कर किया गिरफ्तार Image Source : FILE

Sri Lanka and India: भारत के दोस्त श्रीलंका पर चीन आर्थिक मदद के बहाने दबाव डालता है। यही कारण है कि हंबनटोटा बंदरगाह पर चीनी जासूसी जहाज के आने पर वह कुछ भी ताकत के साथ नहीं कह पाता है। इसी बीच ताजा घटनाक्रम के तहत भारत के दोस्त श्रीलंका ने 23 भारतीयों को समंदर में पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं, उनकी नौकाएं भी जब्त कर लीं। 

मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और दो नौकाएं जब्त कर लीं। श्रीलंकाई नौसेना ने रविवार को कहा कि जाफना के उत्तरी डेफ्ट द्वीप से शनिवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी दो नौकाएं जब्त कर ली गईं। इसमें बताया गया है कि पकड़े गए 23 मछुआरों और उनकी नौकाओं को कांकेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए मैलादी मत्स्य निरीक्षक को सौंपा जाएगा।

श्रीलंकाई नौसेना ने अभियान चलाकर नौकाओं का किया पीछा

बयान में कहा गया है, ‘श्रीलंकाई नौसेना ने तीन फरवरी 2024 की रात को श्रीलंकाई जलक्षेत्र से मछली पकड़ने वाली भारतीय नौकाओं का पीछा करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत दो भारतीय नौकाओं को जब्त किया गया और जाफना में डेफ्ट द्वीप के तट पर श्रीलंका के उत्तरी जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे 23 भारतीय नागरिकों को पकड़ा।’ श्रीलंका की नौसेना विदेशी नौकाओं द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़ने पर लगाम लगाने के लिए अपने समुद्री क्षेत्र में नियमित गश्त करती है और अभियान चलाती है। 

कई बार पाक जलडमरू में गोलीबारी कर चुके हैं श्रीलंकाई नौसैनिक

भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में मछुआरों का मुद्दा विवादास्पद है। श्रीलंकाई नौसैनिकों ने कई बार पाक जलडमरू में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है। पाक जलडमरू तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली एक संकीर्ण जलसंधि है और दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने के लिहाज से समृद्ध क्षेत्र है। श्रीलंका ने जनवरी में भारत के 36 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश