1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'इंडिया ने हमें घर में घुसकर मारा है, हम एक मिसाइल नहीं रोक पाए', पाकिस्तान की पोल उसके नागरिक ने ही खोल दी

'इंडिया ने हमें घर में घुसकर मारा है, हम एक मिसाइल नहीं रोक पाए', पाकिस्तान की पोल उसके नागरिक ने ही खोल दी

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 08, 2025 12:48 pm IST,  Updated : May 08, 2025 01:09 pm IST

पाकिस्तान के एक चश्मदीद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चश्मदीद पाकिस्तान की सेना और उनकी सरकार की पोल खोलता दिखाई दे रहा है।

India has attacked us inside our homes we could not stop even one missile Pakistani eyewitness made - India TV Hindi
पाकिस्तान के चश्मदीद ने किए कई दावे Image Source : PTI/SOCIAL

भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। साथ ही मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्यों की मौत हो गई है, जिसके बाद मसूद अजहर ने एक बयान जारी करते हुए अपने दुख को उसने बताया और फिर भारत को गीदड़ भभकी दी। वहीं इस हमले के बाद से पाकिस्तानी सेना सीमा पार से लगातार फायरिंग और शेलिंग कर रहा है। साथ ही पाकिस्तान की सेना निर्दोष भारतीयों को निशाना बना रही है। इस बीच लाहौर में अभ्यास के दौरान पाकिस्तान के भीतर ही उनका एक मिसाइल फट गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक द्वारा चौंकाने वाले दावे किए जा रहे हैं।

एक भी मिसाइल नहीं रोक पाया पाकिस्तान: चश्मदीद

बता दें कि भारतीय मिसाइलों के हमले के बाद पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। इसे लेकर पाकिस्तान के ही एक चश्मदीद ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पाकिस्तान के चश्मदीद ने कहा, कल रात भारत ने पाकिस्तान पर 24 मिसाइल हमले किए। हैरानी की बात ये है कि सारे मिसाइल अपने टार्गेट पर जाकर लगे। इंडिया ने जो टार्गेट सेट किए थे वो पूरे किए। लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी की बात है कि हमारी सेना एक भी मिसाइल को इंटरसेप्ट नहीं कर पाई। हम एक भी मिसाइल को रोक नहीं पाए। हम सारे हमले रोकने में नाकाम रहे। इंडिया ने हमें वाकई घुस कर मारा है। हम भारत के मिसाइल को रोक नहीं सकते हैं।

चश्मदीद बोला- हमें घर में घुसकर मारा इंडिया ने

चश्मदीद ने कहा कि हम भारत के मिसाइल को रोक नहीं सकते हैं। ये हकीकत है। जो हकीकत है वो हकीकत है। हम सुनते हैं इरान 1000 मिसाइल फायर करता है, लेकिन इजरायल के अंदर 1 से 2 मिसाइल गिरता है। ये है डिफेंस सिस्टम। हम एक भी मिसाइल नहीं रोक सके। भारत ने अभी तक किसी छावनी के ऊपर या किसी शहरी इलाके में हमला नहीं किया। अगर यही मिसाइल भारत ने छावनी पर कही और छोड़ा होता तो हम तो खत्म हो जाते। एक भी मिसाइल नहीं रोक पाए हम। पाकिस्तान दावा करता रहा कि हमने भारत के फाइटर जेट्स गिरा दिए, छावनी को उड़ा दिया। मैंने चेक किया तो पता चला कि सारे पुराने फोटोज हैं और सारे के सारे पाकिस्तानी सरकार और मीडिया के दावे झूठे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश