1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के समर्थन में कूदा चीन, कहा- पहलगाम आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच हो

पाकिस्तान के समर्थन में कूदा चीन, कहा- पहलगाम आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच हो

 Published : Apr 28, 2025 09:04 am IST,  Updated : Apr 28, 2025 10:21 am IST

भारत से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने फोन पर बातचीत की है। आइए जानते हैं कि चीन ने इस मामले में क्या पक्ष रखा है।

भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन का बयान।- India TV Hindi
भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन का बयान। Image Source : AP

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और 26 लोगों की नृशंस हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच जल्द ही सैन्य टकराव भी देखने को मिल सकता है। ऐसे समय में इस तनाव के बीच अब चीन का रिएक्शन भी सामने आ गया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से बातचीत की है। आइए जानते हैं कि इस पूरे मुद्दे पर चीन ने क्या कहा है।

क्या है चीन का पक्ष?

चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि चीन के विदश मंत्री वांग यी ने अपने समकक्ष इशाक डार से फोन पर बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच का समर्थन करने की बात कही है। चीन ने उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश संयम बरतेंगे और एक दूसरे के साथ मिलकर तनाव कम करने के लिए काम करेंगे।

पाकिस्तान ने चीन को दिया ताजा अपडेट

पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री को आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बारे में ताजा घटनाक्रमों से अवगत कराया है। बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पर के खिलाफ कई कदम उठाए हैं, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और सभी पाकिस्तानी वीजा पर प्रतिबंध लगाना आदि शामिल हैं। वीजा प्रतिबंधित होने के बाद बीते 3 दिनों में 537 पाकिस्तानी नागरिक अटारी सीमा के माध्यम से अपने देश लौट गए हैं।

बता दें कि चीन बीते कुछ समय से हर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देता आया है। चीन ने पाकिस्तान को अरबों डॉलर का कर्ज दिया है और पाकिस्तान में भारी निवेश भी किया है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का नया पैंतरा: पहलगाम आतंकी हमले की जांच में रूस और चीन की भागीदारी चाहता है

भारत के एक्शन से पाकिस्तान में मचा हड़कंप: PoK में इमरजेंसी आदेश लागू, अलर्ट मोड में सेना!


Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश