1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया में हुआ भीषण सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत; कई घायल

इंडोनेशिया में हुआ भीषण सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत; कई घायल

 Published : Dec 22, 2025 10:39 am IST,  Updated : Dec 22, 2025 11:24 am IST

इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल भी हुए हैं।

Indonesia Bus Accident- India TV Hindi
Indonesia Bus Accident Image Source : AP

Indonesia Bus Accident: इंडोनेशिया में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मुख्य द्वीप जावा में हुए इस सड़क हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और कई यात्री घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब टोल रोड पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। इस बाद बस पहले सड़क पर बने कंक्रीट के डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई।

बस में सवार थे 34 लोग

इंडोनेशिया में हुए सड़क हादसे को लेकर अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बचाव टीमें मौके पर पहुंची हैं। खोज और बचाव एजेंसी के प्रमुख बुडियोनो ने बताया कि बस में 34 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि यह इंटर-प्रोविंस बस राजधानी जकार्ता से देश के पुराने शहर योग्याकार्ता जा रही थी। इसी दौरान सेंट्रल जावा के सेमारंग शहर में क्राप्याक टोल-वे पर एक घुमावदार मार्ग पर वह पलट गई।

घायलों की हालत गंभीर

बुडियोनो ने बताया कि पुलिस और बचाव दल दुर्घटना के लगभग 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर मारे गए 6 यात्रियों के शव बरामद किए। बुडियोनो ने बताया कि 10 अन्य लोगों की मौत अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि पास के 2 अस्पतालों में इलाज करा रहे 18 पीड़ितों में 5 की हालत गंभीर और 13 की क्रिटिकल थी।

Indonesia Bus Accident
Image Source : APIndonesia Bus Accident

भयानक था हदसा

बुडियोनो ने कहा, ''हादसा इतना भीषण था कि कई यात्री उछलकर गिर पड़े और बस में फंस गए।'' टेलीविजन समाचार रिपोर्टों में दिखाया गया कि हादसे का शिकार हुई बस एक तरफ पलटी हुई थी। नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के कर्मियों समेत पुलिस और राहगीर भी मौके पर मौजूद थे। एम्बुलेंस पीड़ितों और मृतकों को दुर्घटनास्थल से दूर ले जा रही थी।

सिदोअर्जो प्रांत में हुआ था दर्दनाक हादसा

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इसी साल सितंबर के महीने में भी यहां दर्दनाक घटना हुई थी। हादसा इंडोनेशिया के सिदोअर्जो प्रांत में हुआ था। यहां इस्लामिक स्कूल की एक इमारत ढह गई थी जिसमें कई छात्रों की मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें:

Sheikh Hasina Interview: यूनुस के पास जनादेश नहीं... हिंसा, कट्टरपंथ, चिकन नेक समेत बांग्लादेश के बिगड़ते हालात पर हसीना ने रखी अपनी बात

उस्मान हादी के हत्यारों पर बांग्लादेश पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- 'जानकारी नहीं...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश