1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया भी भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को करेगा मजबूत, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की फोन पर बात

इंडोनेशिया भी भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को करेगा मजबूत, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की फोन पर बात

 Published : Jun 20, 2024 04:27 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 04:27 pm IST

पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ता जा रहा है। भारत ने दुनिया के तमाम देशों पर भरोसे की नई नींव पैदा की है। यही वजह है कि अब इंडोनेशिया भी भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदीर को और अधिक मजबूत करने में जुटा है।

पीएम मोदी और इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सुबियांतो। - India TV Hindi
पीएम मोदी और इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सुबियांतो। Image Source : REUTERS

नई दिल्लीः लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की धाक दुनिया में और बढ़ गई है। यही वजह है कि फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान जैसे देशों के बाद अब अन्य देश भी भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को बेहद इच्छुक हैं। जो पहले से ही भारत के रणनीतिक साझेदार हैं, वह अपनी दोस्ती को और अधिक मजबूत करना चाहते हैं। हाल ही में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली ने भी भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को नया मुकाम देने की प्रतिबद्धता जताई है। अब  इंडोनेशिया भी भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना चाहता है। 

यही वजह है कि इंडोनेशिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस बारे में फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर गहरी चर्चा की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नवनिर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो ने फोन किया। बहुत खुशी हुई। राष्ट्रपति पद पर उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की। भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की जो हमारे सभ्यतागत संबंधों पर आधारित हैं।’’

बीते अप्रैल में राष्ट्रपति बने थे सुबियांतो

अप्रैल में इंडोनेशिया के चुनाव आयोग ने औपचारिक रूप से सुबियांतो को राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किया था। वहीं भारत में अप्रैल से लेकर जून तक चुनाव हुए और 4 जून को नतीजे आने के बाद नरेंद्र मोदी भी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने। अब दोनों देशों के नेता भारत-इंडोनेशिया की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना चाहते हैं। (भाषा) 

यह भी पढ़ें

क्या अब यूक्रेन पर आर-पार की जंग लड़ना चाहते हैं पुतिन? उत्तर कोरिया से समर्थन जुटाने के बाद सीधे पहुंचे वियतनाम

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश