1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Indonesia: दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश, फिर भी नोट पर छापता है भगवान गणेश की तस्वीर, दिल जीत लेगी इसके पीछे की वजह

Indonesia: दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश, फिर भी नोट पर छापता है भगवान गणेश की तस्वीर, दिल जीत लेगी इसके पीछे की वजह

 Written By: Shilpa
 Published : Sep 20, 2022 01:54 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 03:14 pm IST

Indonesia Note Lord Ganesha Picture: इस देश की करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। और यहां महज 3 फीसदी हिंदू रहते हैं। लेकिन फिर भी इनके नोट पर भगवान गणेश विराजमान हैं। इसके पीछे भी एक खास वजह है।

Indonesia Note Lord Ganesha Picture - India TV Hindi
Indonesia Note Lord Ganesha Picture Image Source : TWITTER

Highlights

  • नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छापता है इंडोनेशिया
  • यहां की करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम मानती है
  • 20 हजार के नए नोट पर सामने की तस्वीर भगवान की तस्वीर

Indonesia Note Lord Ganesha Picture: इंडोनेशिया वैसे तो एक मुस्लिम देश है, लेकिन वहां के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छापी जाती है। जिससे लोगों के जहन में ये सवाल आता है कि भला ये देश हिंदू भगवान की तस्वीर अपने नोट पर क्यों छापता है। इस देश की करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। और यहां महज 3 फीसदी हिंदू रहते हैं। लेकिन फिर भी इनके नोट पर भगवान गणेश विराजमान हैं। इसके पीछे भी एक खास वजह है। इंडोनेशिया में करेंसी यानी स्थानीय मुद्रा को रूपियाह कहा जाता है। यहां 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छापी जाती है।

इसके पीछे की वजह ये है कि इंडोनेशिया में भगवान गणेश को शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। यहां 20 हजार के नोट पर सामने की तरफ भगवान गणेश की तस्वीर छापी जाती है और पीछे की तरफ क्लासरूम की तस्वीर होती है, जिसमें छात्र और शिक्षक दिखाई देते हैं। इसके साथ ही इस नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवांत्रा की तस्वीर भी लगी होती है। देवांत्रा इंडोनेशिया को आजादी दिलाने वाले नायक भी थे। 

नए नोट के बाद मजबूत हुई अर्थव्यवस्था

ऐसा कहा जाता है कि कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था काफी खराब हालत में चली गई थी। जिसके बाद वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतकों ने बहुत विचार विमर्श किया। जिसके बाद 20 हजार का नया नोट जारी हुआ। इसी नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर भी छापी गई। लोगों का मानना है कि इसी वजह से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। और वह मजबूत बन गई है। 

भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति भी स्थापित

आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इंडोनेशिया में केवल भगवान गणेश जी ही नहीं बल्कि भगवान हनुमान को भी माना जाता है। यहां की सेना का मैस्कॉट हनुमान जी हैं। इसके साथ ही यहां के एक मशहूर पर्यटन स्थल पर भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन जी की मूर्ति भी लगी है। इसके साथ ही यहां घटोत्कच की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश