1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान का पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला, दागे ड्रोन और मिसाइल

ईरान का पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला, दागे ड्रोन और मिसाइल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 17, 2024 12:03 am IST,  Updated : Jan 17, 2024 06:53 am IST

ईरान ने पाकिस्तान में आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के ठिकानों पर मंगलवार को हमले किए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के लिए मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन पाकिस्तान ने तत्काल हमले की बात स्वीकार नहीं की है।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

ईरान ने पाकिस्तान में आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के ठिकानों पर मंगलवार को हमले किए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के लिए मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन पाकिस्तान ने तत्काल हमले की बात स्वीकार नहीं की है। जैश अल-अदल सुन्नी आतंकवादी समूह है, जो मुख्यत: पाकिस्तान से अपनी गतिविधियों को अंजाम देता है। 

ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक, बलूची आतंकी समूह जैश-अल-अदल के दो ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया गया है। इससे एक दिन पहले ईरान के विशिष्ट रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से इराक और सीरिया में टारगेट पर मिसाइल गिराई गई थीं। आतंकी समूह ने पहले पाकिस्तान के साथ सीमा क्षेत्र में ईरानी सुरक्षा बलों पर हमले किए हैं। ईरान के सरकारी मीडिया कहा कि आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया गया।

ईरान की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले का दावा ऐसे वक्त में किया गया है जब ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन और पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर काकड़ ने दावोस में विश्व आर्थिक फॉरम (WEF) के मौके पर मुलाकात हुई है। ईरान के दावे पर पाकिस्तान ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश