1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान का पलटवार- 1.4 करोड़ ईरानी जान देने को तैयार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- "मैं भी कुर्बानी को तैयार"

ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान का पलटवार- 1.4 करोड़ ईरानी जान देने को तैयार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- "मैं भी कुर्बानी को तैयार"

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 07, 2026 05:58 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 06:16 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान ने पलटवार किया है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा कि 1.4 करोड़ ईरानी अपनी जान देने को तैयार हैं।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन- India TV Hindi
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन Image Source : PTI

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) खोलने की डेडलाइन मंगलवार रात समाप्त हो रही है। इस अल्टीमेटम के जवाब में ईरान ने पीछे हटने के बजाय आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने दावा किया, "अब तक 14 मिलियन से अधिक गर्वित ईरानियों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने हेतु पंजीकरण कराया है। मैं भी ईरान के लिए अपना प्राणों की आहुति देने के लिए समर्पित रहा हूं, हूं और रहूंगा।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा था कि मंगलवार रात 8 बजे से पहले होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो वो ईरान में तबाही का दरवाजा खोल देंगे। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका पूरे ईरान को एक रात में ही खत्म कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि हम ईरान को परमाणु बम नहीं रखने देंगे, ईरान की सत्ता बदल चुकी है।

आज रात एक पूरी सभ्यता मर जाएगी: ट्रंप

इसके बाद ट्रंप ने मंगलवार को एक और पोस्ट करते हुए कहा, "आज रात एक पूरी सभ्यता मर जाएगी, जिसे दोबारा कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन संभवतः ऐसा होगा। हालांकि, अब जब हमारे पास पूर्ण और संपूर्ण सत्ता परिवर्तन है, जहां अलग, होशियार और कम कट्टरपंथी दिमाग मौजूद हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी रूप से अद्भुत हो सकता है, कौन जानता है? आज रात हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक का पता लगाएंगे। 47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का अंत आखिरकार होगा। ईश्वर ईरान के महान लोगों की रक्षा करे!"

ये भी पढ़ें-

'आज रात एक पूरी सभ्यता की मौत होगी, जिसे कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर किया ऐलान

Explainer: फ्रांस ने अमेरिका में रखा 129 टन सोना निकाला, जानें यूरोपीय देश का ये कदम इतना महत्वपूर्ण क्यों है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश