1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Iran-Israel Ceasefire Live Updates: ईरान ने सीजफायर के बाद अपने एयरस्पेस को खोला, इजरायल ने भी अपने यहां सभी तरह के बैन हटाए

Iran-Israel Ceasefire Live Updates: ईरान ने सीजफायर के बाद अपने एयरस्पेस को खोला, इजरायल ने भी अपने यहां सभी तरह के बैन हटाए

 Updated : Jul 09, 2025 02:50 pm IST

Iran-Israel Ceasefire Live Updates: सीजफायर के बाद ईरान ने अपने एयरस्पेस को खोल दिया है, वहीं इजरायल डिफेंस फोर्स ने सभी तरह की सार्वजनिक जगहों, स्कूल और ऑफिसों से प्रतिबंध हटा लिए हैं।

Netanyahu and ali khamenei- India TV Hindi
बेंजामिन नेतन्याहू और अली खामेनई Image Source : AP

Iran-Israel Ceasefire Live Updates:  ईरान और इजरायल की जंग अमेरिकी दखल के बाद खत्म हो गई है। 12 दिनों तक चल इस युद्ध के बाद अब ईरान ने जहां अपने एयरस्पेस को खोल दिया है वहीं इजरायल ने भी अपने यहां सभी तरह के बैन हटा लिए हैं। सीज़फायर लागू होने के बाद दोनों देश के लोगों ने राहत की सांस ली है। 12 दिनों तक चली इस लड़ाई में पहली बार इजरायल और ईरान के बीच सीधी टक्कर हुई। दोनों देशों ने एक दूसरे पर मिसाइलों, ड्रोन और फाइटर जेट्स के जरिए हमले किए। अमेरिका ने इजरायल के पक्ष में उतर कर ईरान के बड़े परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया। 

 

Iran-Israel Ceasefire Live Updates:

Auto Refresh
Refresh
  • 12:06 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ईरान: जासूसी के आरोप में तीन को फांसी, 700 गिरफ्तार

    ईरान ने इजरायल के लिए जासूसी करनेवालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया है। ईरान ने आज सुबह तीन लोगों को इजरायल के लिए जासूसी करने और हत्या की साजिश रचने के आरोप में फांसी दे दी। अब तक कुल 700 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

  • 12:00 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पूरे इज़रायल में स्कूल खुले

    ईरान के साथ लड़ाई शुरू होने के बाद से पहली बार पूरे इज़रायल में स्कूल फिर से खुल रहे हैं। कल IDF के होम फ्रंट कमांड ने घोषणा की कि वह तेहरान के साथ संघर्ष के दौरान नागरिकों पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटा रहा है। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल से लगभग 300 शैक्षणिक संस्थानों को नुकसान पहुंचा है।

     

  • 10:12 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ईरान में सत्ता परिवर्तन नहीं चाहते ट्रंप!

    अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह नहीं चाहते कि ईरान की सत्ता में बदलाव हो। इससे पहले जब अमेरिकी विमानों ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया था उसके बाद उन्होंने ईरान की सत्ता को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था।

     

  • 7:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुफिया आकलनों को बताया गलत

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और व्हाइट हाउस ने उन खुफिया आकलनों को गलता बताया है जिसमें अमेरिकी शासन इस दावे पर संदेह जताया गया है कि अमेरिकी हवाई हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को "पूरी तरह से नष्ट" कर दिया है।

     

  • 7:37 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बी-2 बॉम्बर्स का वीडियो शेयर किया

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक वीडियो शेयर किया है। करीब 57 सेकेंड के इस वीडियो में अमेरिका के खतरनाक बी-2 बॉम्बर्स विमान को दिखाया गया है। वीडिया में यह दिखाया गया है कि कैसे इस विमान में ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया है।

     

  • 7:11 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    यरुशलम में अमेरिकी दूतावास आज से खुलेगा

    ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर के बाद यरुशलम स्थित अमेरिकी दूतावास आज से खुल जाएगा। एक बयान में दूतावास खुलने की बात कही गई है। ईरान के साथ युद्ध के चलते इसे एहतियातन बंद कर दिया गया था।

  • 6:58 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को खत्म करना हमारा दृढ़ संकल्प-नेतन्याहू

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा- अगर किसी ने ईरान में न्यूक्लियर प्रोग्राम को जीवित करने की कोशिश की तो हम उसे फिर खत्म कर देंगे। यह हमारा दृढ़ संकल्प है।

  • 6:48 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    नेतन्याहू का दावा-ईरान को दिया विनाशकारी झटका

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- युद्धविराम से कुछ घंटे पहले इज़रायल ने ईरान को दिया 50 साल का सबसे विनाशकारी झटका। ईरान के सैकड़ों कारखाने और कमांडर्स को ख़त्म किया।

     

  • 6:46 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सरकार समर्थक कट्टरवादी संगठनों ने की रैली

    12 दिनों तक चले युद्ध के बाद हुए सीजफायर से जहां लोगों में राहत है वहीं तेहरान में सरकार समर्थक कट्टरवादी संगठनों ने रैली निकाली। रैली में लोगों ने इज़रायल और अमेरिका के ख़िलाफ़ जमकर की नारेबाज़ी की। 

     

  • 6:44 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    ईरान ने सीजफायर को जीत के रूप में प्रचारित किया

    ईरान की सरकारी मीडिया ने युद्धविराम को जीत के रूप में प्रचारित किया। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक अमेरिकी एयरबेस पर ईरान के मिसाइल हमले ने दुश्मन को युद्धविराम के लिए मजबूर कर दिया।

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश