Qatar Missile Attack: मिडिल-ईस्ट में महीनों से जारी टेंशन अब एक भयानक रूप लेती नजर आ रही है। शनिवार को इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के तमाम शहरों में हवाई हमले कर दिए तो ईरान ने भी इसका करारा जवाब दिया। ईरान ने बदले में इजरायल और खाड़ी के उन देशों को निशाना बनाया जहां-जहां अमेरिकी बेस हैं। ईरान ने कतर के अमेरिकी बेस पर भी मिसाइल अटैक किया है, यहां कई तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।
कतर ने दिया करारा जवाब
इस अचानक हुए अटैक पर कतर ने भी मुस्तैदी दिखाई। कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनकी सेना ने अपने Pre-approved Security Plan के तहत एक्शन लेते हुए ईरान की कई मिसाइलों को हवा में घुसने से पहले ही नष्ट कर दिया। कतर के गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस अटैक में किसी भी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। नागरिकों को संदिग्ध वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी गई है।
ईरानी एक्शन पर कतर का कड़ा ऐतराज
हालांकि, ईरान की इस कार्रवाई से कतर बहुत नाराज है। कतर के विदेश मंत्रालय ने ईरानी अटैक की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे अपनी संप्रभुता का 'खुला उल्लंघन' बताया। मंत्रालय ने साफ किया कि कतर, हमेशा क्षेत्रीय विवादों से खुद दूर बनाए रखता है। उसने ईरान के साथ शांति से बातचीत का सपोर्ट किया है। कतर को निशाना बनाए जाने का कोई भी बहाना बर्दाश्त नहीं होगा।
हमले से कतर में हवाई यातायात ठप
ईरान के इस मिसाइल अटैक का सीधा प्रभाव इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर पड़ा है। Airspace बंद होने की वजह से कतर एयरवेज ने अपने दोहा हब से सारी फ्लाइट्स अस्थायी तौर पर रोक दी हैं। एयरलाइन के मुताबिक, वह प्रभावित यात्रियों के साथ सहयोग कर रही है। हालांकि, फ्लाइट्स दोबारा कब उड़ान भरेंगी, यह अभी साफ नहीं है।
अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के संघर्ष का लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें