अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई मारे गए। आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर सुनकर ईरान में मातम पसर गया है। ईरानी लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। अली खामेनेई के मारे जाने की खबर सुनाए जाने के क्षण भर से ही मशहद स्थित इमाम रजा के पवित्र तीर्थस्थल पर शोक और मातम छाया हुआ है। ईरानी मीडिया प्रेस टीवी (Press TV) पर एंकर की ओर से अली खामेनेई की मौत की खबर कुछ यूं पढ़ी गई।
इमाम रजा के पवित्र तीर्थस्थल का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग अली खामेनेई की मौत की खबर सुन बेसुध हो गए। इमाम रजा की मजार पर लोग रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं।
इमाम खामेनेई के मारे जाने की घोषणा के कुछ ही मिनटों बाद ही ईरान में लोग अपने रहबर को खोने के गम में सड़कों पर उतर आए।
अली खामेनेई के साथ उनकी बेटी और दामाद समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है। ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया गया कि इजराइल-अमेरिकी हमलों में अली खामेनेई की बेटी, पोती, बहू और दामाद मारे गए। ईरान की सरकार ने अली खामेनेई की मौत के बाद 40 दिनों का शोक और 7 दिनों का अवकाश घोषित किया।
इससे पहले, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 टॉप लीडरों के मारे जाने की लिस्ट जारी की थी। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसमें ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया गया है। यह दुनिया उनके बिना एक बेहतर जगह है।" मारे जाने वाले ईरानी रक्षा नेतृत्व के लीडरों में अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर,सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फर-निया का नाम है।
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद