1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान पर मिसाइल हमले के बाद पहली बार आई ईरान की प्रतिक्रिया, जानिए क्या दी सफाई?

पाकिस्तान पर मिसाइल हमले के बाद पहली बार आई ईरान की प्रतिक्रिया, जानिए क्या दी सफाई?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 17, 2024 10:08 pm IST,  Updated : Jan 17, 2024 11:35 pm IST

ईरान ने पाकिस्तान की सीमा में हवाई हमला और मिसाइल अटैक किया है। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। पाकिस्तान ने ईरानी राजदूत को निष्कासित कर दिया और तेहरान से अपना दूत बुला लिया। इसी बीच ईरान की ओर से इस हमले के बाद बड़ी प्रति​क्रिया आई है।

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन। - India TV Hindi
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन। Image Source : FILE

ईरान ने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर मिसाइल अटैक किया। इसके बाद से ही दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। हालत यह हो गई कि बौखलाए पाकिस्तान ने ईरान के राजदूत को निष्कासित कर दिया। साथ ही तेहरान में स्थित अपने दूत को वापस ​बुला लिया। ईरान ने पाकिस्तान की सरहद में जाकर यह मिसाइल अटैक किया, जो पाकिस्तान को नागवार गुजरा। ईरान ने पाकिस्तान स्थि​त आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ये हमला किया था। इस हमले के बाद पहली बार ईरान की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। 

पाक सीमा में मिसाइल अटैक को लेकर ईरान ने दी यह प्रति​क्रिया

ईरान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक और मिसाइल हमले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान के भीतर आतंकी संगठन पर हमला किया। इसका गाजा से कोई लेना-देना नहीं है। हमास फिलिस्तीन की आजादी के लिए एक प्रतिरोधी समूह है। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमि फोरस से इतर इस मामले पर सवाल किया गया था। उन्होंने कहा कि ईरान ने किसी पाकिस्तानी नागरिक को निशाना नहीं बनाया। हमने सिर्फ जैश अल-अदल के ठिकानों पर ही हमला किया था।

पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए किया हमला

ईरान के विदेश मंत्री का कहना है कि हमारे मिसाइल और ड्रोन हमले से पाकिस्तान में किसी भी नागरिक को निशाना नहीं बनाया गया। पाकिस्तान में जैश अल-अद्ल नाम का एक ईरानी आतंकी संगठन है। इन आतंकियों ने पाकिस्तान के सिस्तान-बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में पनाह ली है। 

हमने पाक में बैठे आतंकियों के हमलों का दिया है जवाब: ईरान

उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में कई अधिकारियों से बात की है। इन आतंकियों ने ईरान में हमारे खिलाफ कुछ ऑपरेशन किए। हमारे सुरक्षाकर्मियों को मार गिराया। हमने उसी के अनुरूप इन पर कार्रवाई की है। हमने पाकिस्तान की जमीन पर सिर्फ ईरान के आतंकियों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मैंने पाकिस्तान के हमारे विदेश मंत्री से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि हम पाकिस्तान का सम्मान करते हैं, उनकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करते हैं। लेकिन हम हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश