1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Iran US War: इस्फहान में ईरान ने 2 अमेरिकी एयरक्राफ्ट और 2 यूएस Black Hawk हेलीकॉप्टर मार गिराया, सामने आया VIDEO

Iran US War: इस्फहान में ईरान ने 2 अमेरिकी एयरक्राफ्ट और 2 यूएस Black Hawk हेलीकॉप्टर मार गिराया, सामने आया VIDEO

 Published : Apr 05, 2026 02:31 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 03:04 pm IST

Iran US War: इजरायल और अमेरिका से जंग के दौरान ईरान ने अपने इस्फहान परमाणु केंद्र के पास अमेरिका के 2 यूएस ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर और 2 सी-130 एयरक्रॉफ्ट को मार गिराने का दावा किया है।

इस्फहान में ईरानी हमले के बाद अमेरिका के जले हुए हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट का मलबा।- India TV Hindi
इस्फहान में ईरानी हमले के बाद अमेरिका के जले हुए हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट का मलबा। Image Source : X@RT_COM

Iran US War: इजरायल और अमेरिका ने ईरान के इस्फहान केंद्र पर हमला तेज कर दिया है। रविवार को इजरायल-अमेरिका ने 5वीं बार इस्फहान केंद्र को निशाना बनाया। इसके साथ ही अपने मिसिंग पायलट को सुरक्षित निकाल लिया। ईरान ने दावा किया कि पायलट के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उसने अमेरिका के 2 सी-130 एयरक्राफ्ट समेत 2 ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर को मार गिराया। इस्फहान केंद्र के पास हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट के मलबे का वीडियो भी सामने आ गया है। 

 

आरटी डॉट कॉम ने ईरान के इस्फहान परमाणु केंद्र का एक वीडियो जारी किया है। इसमें लिखा है कि इस्फहान में ईरान द्वारा गिराये गए 2 यूएस ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर और एक अमेरिकी सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का पहला वीडियो। ईरान ने इस दक्षिणी इस्फहान क्षेत्र में मार गिराया। हालांकि यह नहीं पता है कि ये दोनों हेलीकॉप्टर शनिवार को ही ईरान ने गिरा दिए थे या फिर रविवार को गिराए हैं। मगर हेलीकॉप्टरों को मलबा बरामद हो जाने से अमेरिका को हुए भारी नुकसान पर मुंहर लग गई है। 

6 घंटे में ईरान ने अमेरिका को पहुंचाया भारी नुकसान

बीते 36 घंटे में ईरान ने अमेरिका को युद्ध में बहुत भारी नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान अमेरिका के 2 एफ-15 ई फाइटर, एक ए-10 एयरक्राफ्ट, कई हेलीकॉप्टर और ड्रोन को मार गिराया है। इसमें यूएस ब्लैक सी-हॉक के साथ चिनूक हेलीकॉप्टर भी शामिल है। इसके साथ ही एमक्यू-9 ड्रोन को भी हमले में ढेर किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश