Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान ने ओमान के तेल टैंकर को बनाया निशाना, भारत के 15 क्रू मेंबर थे मौजूद

ईरान ने ओमान के तेल टैंकर को बनाया निशाना, भारत के 15 क्रू मेंबर थे मौजूद

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Mar 01, 2026 02:27 pm IST, Updated : Mar 01, 2026 03:20 pm IST

ईरान ने ओमान के तेल टैंकर स्काईलाइट को निशाना बनाया गया है। जहाज पर सवार सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक फोटो

ईरान ने रविवार को ओमान के मुसैंडम प्रायद्वीप से लगभग 5 समुद्री मील की दूरी पर पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर स्काईलाइट को निशाना बनाया है। जहाज पर सवार सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें भारत के 15 क्रू मेंमर मौजूद थे। इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं।

कतर ने की ओमान पर ईरानी हमलों की निंदा

कतर ने ओमान के वाणिज्यिक बंदरगाह दुक्म और उसके तट से पास मौजूद एक तेल टैंकर को निशाना बनाने के ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है। कतरी विदेश मंत्रालय ने कहा, 'कतर इन हमलों को ओमान की संप्रभुता का उल्लंघन और मध्यस्थता के प्रयासों में एक्टिव रोल निभाने वाले देश को निशाना बनाने का कायरतापूर्ण कृत्य मानता है।'

ईरान को ट्रंप की फिर चेतावनी

ईरानी हमलों को देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस बार अब ईरान पर ऐसा हमला करेंगे कि जिसे पहले कभी देखा नहीं गया होगा। इसके बाद अब अमेरिका ने ईरान पर फिर से बड़ा हमला करना शुरू कर दिया है। तेहरान में कई जगह धमाके सुने गए हैं। अमेरिका ने इस हमले में ईरान के मिलिट्री चीफ मुसावी को मार गिराया है। वहीं दूसरी तरफ ईरान लगातार इजरायल समेत पूरे मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी बेस पर हमले कर रहा है।

नेतन्याहू का बयान

नेतन्याहू ने कहा कि आने वाले दिनों में हम आतंकवादी शासन के हजारों लक्ष्यों पर हमला करेंगे। हम बहादुर ईरानी लोगों के लिए ऐसी परिस्थितियां बनाएंगे कि वे अत्याचार की जंजीरों से खुद को मुक्त कर सकें। इसी कारण मैं आपसे एक बार फिर संबोधित करता हूं, "हे ईरान के नागरिकों, इस अवसर को हाथ से जाने न दें। यह एक ऐसा अवसर है जो हर पीढ़ी में सिर्फ एक बार आता है। खाली मत बैठिए, क्योंकि आपका पल जल्द ही आएगा। वह पल जब आपको सड़कों पर उतरना होगा, लाखों की संख्या में सड़कों पर आना होगा। ताकि काम पूरा हो, आतंक के उस शासन को उखाड़ फेंका जाए, जिसने आपकी जिंदगियां कड़वी कर दी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आपके दुख और बलिदान व्यर्थ नहीं जाएंगे। जिस मदद की आप लंबे समय से तलबगार थे, वह अब आ पहुंची है। मदद आ गई है और अब इतिहासिक मिशन के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। हे ईरान के नागरिकों फारसी, कुर्द, अजरबैजानी, अहवाज़ी, और बलूची अब समय है कि अपनी ताकतों को एकजुट करें, शासन को उखाड़ फेंकें और अपना भविष्य सुरक्षित करें।"

ये भी पढ़ें-

कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला करने वालों पर फायरिंग, 8 की मौत; खामेनेई की मौत के विरोध में मचाया था उपद्रव

Israel US Strikes in Iran LIVE: फारस की खाड़ी में भिड़े US और ईरान, तेहरान ने रोका अमेरिकी जहाजों का रास्ता

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement