1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Iran US War Live: न्यूयॉर्क टाइम्स अखबर पर भड़के ट्रंप, कहा-क्रेडिबिलिटी खो चुका है

Iran US War Live: न्यूयॉर्क टाइम्स अखबर पर भड़के ट्रंप, कहा-क्रेडिबिलिटी खो चुका है

 Published : Apr 04, 2026 09:21 am IST,  Updated : Apr 04, 2026 07:15 pm IST

Iran US War Live: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टिंग पर भड़क गए हैं। उनका कहना है कि यह अखबार अपनी क्रेडिबिलिटी खो चुका है।

iran, air strike- India TV Hindi
हवाई हमले के बाद उठता धुआं Image Source : AP

Iran US War Live:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टिंग पर भड़क गए हैं। उनका कहना है कि यह अखबार अपनी क्रेडिबिलिटी खो चुका है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को यह फटकार तब लगाई है, जब ईरान के साथ युद्ध में अखबार ने अमेरिका को भारी नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट छापी है। इससे ट्रंप बुरी तरह भड़क गए हैं। 

ईरान पर अमेरिका और इजरायल का हमला जारी है। इस युद्ध के खत्म होने के फिलहाल कोई संकेत नहीं नजर आ रहे। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान की मध्यस्थता वाली शांति वार्ता के फेल होने पर अमेरिका द्वारा थोपी गई शर्तों पर चिंता जाहिर की। अराघची ने कहा कि अमेरिकी मीडिया द्वारा ईरान की स्थिति को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। हम पाकिस्तान के प्रयासों के लिए बेहद आभारी हैं और हमने इस्लामाबाद जाने से कभी इनकार नहीं किया। हमारी चिंता केवल इस अवैध युद्ध को समाप्त करने के निश्चित और स्थायी शर्तों की है, जो हमारे ऊपर थोपा गया है। ईरान के विदेश मंत्री ने युद्ध समाप्ति के लिए निर्णायक और स्थायी शर्तों की मांग की।

 ईरान के आईआरजीसी कमांडर इस्माइल कानी ने दावा किया है कि अमेरिकी सेनाओं को अब कुद्स क्षेत्र से पीछे हटना पड़ रहा है। उन्होंने यूएसएस जेराल्ड फोर्ड की बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य से कथित वापसी का हवाला देते हुए यमन के प्रतिरोध के सामने अमेरिकी कमजोरी का सबूत पेश किया।

 

ईरान ने बीते 24 घंटों में अमेरिका को भारी नुकसान पहुंचाया है। इरान ने अमेरिका और इजरायल पर हमले तेज करने के बाद ट्रंप का जबरदस्त मजाक उड़ाया है। जिम्बाब्बे में ईरान के दूतावास ने कहा-कुछ तो बोलिये, हम बोर हो रहे हैं। वहीं इस दौरान ईरान ने दक्षिणी इजरायल में एक पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री पर बड़ा हमला किया है। 

ईरान ने अमेरिका के कई फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर, अटैक जेट और एयरक्राफ्ट कैरियर को मार गिराया है। अमेरिका का एक पायलट भी मिसिंग है। अब अमेरिका द्वारा अपने पायलट की तलाश में तेहरान में कमांडोज द्वारा ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने का दावा किया गया है। 

इस दौरान ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमलों को 93वीं लहर शुरू कर दी है। 

इस बीच इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहर में कई ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं।

वहीं ईरान ने शुक्रवार को अलग-अलग हमलों में दो अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराया, जिसमें एक सैन्यकर्मी को बचा लिया गया और कम से कम एक अब भी लापता है। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल द्वारा पांच सप्ताह पहले शुरू किए गए युद्ध के दौरान यह पहली बार है जब संघर्ष में अमेरिकी विमानों को गिराया गया। इससे दो दिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि अमेरिका ने ''ईरान को हरा दिया है और उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया है और हम अपने काम को बहुत तेजी से पूरा करने जा रहे हैं।'' 

'एनबीसी न्यूज' के साथ टेलीफोन पर कुछ देर के साक्षात्कार में ट्रंप ने खोज और बचाव प्रयासों पर चर्चा करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि इस घटना का ईरान के साथ वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ''नहीं, बिल्कुल नहीं। इसका बातचीत पर असर नहीं पड़ेगा। नहीं, यह युद्ध है।'' इसके अलावा, ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरानी डिफेंस फोर्स द्वारा हमला किए जाने के बाद फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी ए-10 हमलावर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने संवेदनशील सैन्य स्थिति पर चर्चा करते हुए पहले कहा था कि यह स्पष्ट नहीं है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ या उसे मार गिराया गया या इसमें ईरान की कोई भूमिका थी। पायलट और विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का सटीक स्थान भी तुरंत ज्ञात नहीं हो सका। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश