1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. उड़ान भरते ही हवा में धमाके के साथ फटा प्लेन का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े, देखें खौफनाक वीडियो

उड़ान भरते ही हवा में धमाके के साथ फटा प्लेन का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े, देखें खौफनाक वीडियो

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Sep 15, 2026 11:26 pm IST,  Updated : Sep 15, 2026 11:39 pm IST

ईरान के मशहद एयरपोर्ट का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। हवा में उड़ान भरते ही सेपेहरान एयरलाइंस के प्लेन का टायर धमाके के साथ फट गया। इसके बाद प्लेन का केबिन जोर-जोर से हिलने लगा और उसके कुछ हिस्से यात्रियों पर गिरने लगे।

हवा में फट गया प्लेन का टायर- India TV Hindi
हवा में फट गया प्लेन का टायर Image Source : TWITTER

Highlights

  • ईरान एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा
  • उड़ान भरते ही हवा में फटा प्लेन का टायर
  • खौफनाक वीडियो आया सामने

ईरान के मशहद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 प्लेन का टायर हवा में ही बड़े धमाके के साथ फट गया। टायर फटने का झटका इतना तेज था कि विमान का पूरा केबिन हिल गया और उसके टुकड़े सीधे इंजन में जा घुसे। ये देखते ही प्लेन के अंदर बैठे यात्री चीखने चिल्लाने लगे और एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। इस हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर आपकी रूह की कांप जाएगी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फर्श दो टुकड़ों में फटता जा रहा है और प्लेन के हिस्से टूट-टूटकर यात्रियों पर गिर रहे हैं। यात्री रोते चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं।  

देखें वीडियो

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ हादसा

एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद हवा में कई हजार फीट की ऊंचाई पर सेपेहरान एयरलाइंस की फ्लाइट का इंजन धमाके के साथ फटा तो यात्रियों को लगा कि आज उनकी जिंदगी का आखिरी दिन है। हादसे के बाद केबिन के अंदर चीख-पुकार मच गई और लोग भगवान को याद करने लगे। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ से टूटे फूटे प्लेन की वापस इमरजेंसी लैंडिंग कराई, जिससे लोगों की जान बच सकी। हादसे से पहले प्लेन ने ईरान के मशहद शहर में बने ‘शहीद हाशमीनेजाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ से उड़ान भरी थी और इसे  करमानशाह शहर की तरफ जाना था।

कैसे हुआ हादसा
जब प्लेन रनवे से टेकऑफ कर रहा था, तब सब कुछ ठीक था, प्लेन में यात्री अपनी सीटों पर आराम से बैठे थे और सफर शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही प्लेन उड़ा और उसने रफ्तार पकड़ी, तभी भयंकर धमाका हुआ और लोगों को ऐसा लगा जैसे प्लेन के नीचे कोई बम फट गया हो और पूरा का पूरा विमान जोर-जोर से हिलने लगा। प्लेन का संतुलन पूरी तरह बिगड़ने लगा। इसके साथ ही टायर फटा तो उसके रबर और मेटल के टुकड़े बहुत तेजी से छिटके और सीधे प्लेन के जलते हुए इंजन के अंदर जा घुसे।

प्लेन में झटके लगने शुरू हुए, केबिन की लाइटें डिम होने लगीं और लगा कि प्लेन के अंदर का ढांचा टूटकर दो-फाड़ हो जाएगा। प्लेन में बैठे यात्री बदहवास होकर चीख चिल्ली रहे थे और जिंदगी की भीख मांग रहे थे। सबको लगा था कि अब प्लेन किसी भी पल जमीन पर गिरकर जलकर राख हो जाएगा। 

पायलटों ने कराई सुरक्षित लैंडिंग
पायलटों ने अपने टैलेंट और अनुभव का परिचय दिया। पायलट ने तुरंत मशहद एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इमरजेंसी संपर्क साधा। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत रेड अलर्ट जारी कर दिया। पायलट ने एक ही इंजन के सहारे और फटे हुए टायर के बावजूद बहुत ही सावधानी से प्लेन की दिशा मोड़ी और उसे वापस  एयरपोर्ट के रनवे पर उतारने की कोशिश की और पूरी तरह से डैमेज हो चुकी प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा दी। 

ये भी पढ़ें:
Kenya Plane Crash: केन्या में हुआ दर्दनाक विमान हादसा, 12 लोगों के मारे जाने की आशंका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश