1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. खामेनेई की मौत के बाद भड़का ईरान, कहा- 'ये एक बड़ा जुर्म, बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा'

खामेनेई की मौत के बाद भड़का ईरान, कहा- 'ये एक बड़ा जुर्म, बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा'

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 01, 2026 08:12 am IST,  Updated : Mar 01, 2026 08:55 am IST

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इस पर अब ईरान भड़क गया है। ईरान ने अमेरिका और इजरायल को साफ चेतावनी दे डाली।

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई- India TV Hindi
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई Image Source : AP

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इस पर अब ईरान भड़क गया है। ईरानी कैबिनेट ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी-इजरायली हमले में खामेनेई की मौत हो गई है। ये एक बड़ा जुर्म है। इसे कभी भी बिना जवाब दिए नहीं छोड़ा जाएगा।

कठोर और निर्णायक दंड दिया जाएगा

ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि खामेनेई की हत्या के लिए 'कठोर और निर्णायक दंड' दिया जाएगा। ईरान के लोगों में खामेनेई की मौत को लेकर गुस्सा है। ईरान में 7 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

सैटेलाइट तस्वीरें भी आईं सामने

वहीं, यूरोपीय एयरोस्पेस कंपनी 'एयरबस' द्वारा ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में वह स्थान भारी बमबारी से क्षतिग्रस्त दिखाई दिया, जहां खामेनेई की मौत हुई है। सरकारी टीवी ने बताया कि खोमेनेई के कार्यालय में हुई उनकी मौत यह दिखाती है कि 'वे लगातार जनता के बीच खड़े रहे और अपनी जिम्मेदारियां निभाने में आगे रहे।' 

ईरान का भविष्य अनिश्चितता में

खामेनेई की मौत के बाद ईरान के भविष्य को अनिश्चितता में डाल दिया है। क्षेत्रीय अस्थिरता का खतरा बढ़ा दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खोमेनेई की मौत की घोषणा करते हुए कहा कि इससे ईरानियों को अपने देश की बागडोर अपने हाथों में 'वापस लेने का सबसे बड़ा मौका' मिला है।

ये भी पढ़ें:

'अल्लाह से जो वादा किया, उसे पूरा कर दिखाया', खामेनेई की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर का आखिरी पोस्ट

इजरायली हमलों के बीच दुबई में फंसी इंडियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु, कहा- 'अभी मैं सुरक्षित, लगातार बदल रहे हालात'

 
 
 
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश