1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल-लेबनान के बीच बढ़ा सीजफायर, 45 दिनों तक नहीं होगा कोई हमला

इजरायल-लेबनान के बीच बढ़ा सीजफायर, 45 दिनों तक नहीं होगा कोई हमला

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 16, 2026 06:44 am IST,  Updated : May 16, 2026 06:44 am IST

इजरायल और लेबनान के बीच एक बार फिर से सीजफायर को बढ़ा दिया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के बीच 45 दिनों के लिए सीजफायर को बढ़ा दिया गया है।

इजरायल-लेबनान के बीच सीजफायर बढ़ा।- India TV Hindi
इजरायल-लेबनान के बीच सीजफायर बढ़ा। Image Source : AP

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। यहां इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर को और बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर अमेरिका के वाशिंगटन में बातचीत हुई थी। इस वार्ता में इजराइल और लेबनान ने अपने सीजफायर को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने सीजफायर की तारीख बढ़ाए जाने की जानकारी दी। दरअसल, यह सीजफायर रविवार को समाप्त होना था, ऐसे में एक बार फिर सीजफायर को 45 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। 

दो दिनों तक चली बातचीत

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने कहा कि यह दो दिनों की सार्थक बातचीत के बाद हुआ है। इसके अलावा अब 2-3 जून को भी बातचीत होगी। बता दें कि इजरायल और लेबनान के हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के बीच की अस्थिर शांति संधि रविवार को समाप्त होने वाली थी। ऐसे में इस सीजफायर को एक बार और बढ़ा दिया गया है। पिगोट ने सोशल मीडिया पर कहा, "हमें उम्मीद है कि ये चर्चाएं दोनों देशों के बीच स्थायी शांति, एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की पूर्ण मान्यता और उनकी साझा सीमा पर वास्तविक सुरक्षा की स्थापना को बढ़ावा देंगी।" 

ईरान को लेकर अभी भी तनाव

वहीं दूसरी तरफ ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच अभी भी टेंशन बरकरार है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रति सद्भावना दिखाने के लिए ईरान के साथ सीजफायर पर सहमति जताई। उन्होंने ईरान पर किसी भी तरह की और बमबारी से इनकार किया। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ था। पिछले महीने 8 अप्रैल से हमले तब रोक दिये गये थे जब युद्धरत पक्षों ने पाकिस्तान की मध्यस्थता से युद्धविराम पर सहमति जताई थी। 

यह भी पढ़ें-

ताइवान को हथियार बेचेंगे क्या? जिनपिंग से मुलाकात के बाद ट्रंप ने इस सवाल का दिया क्या जवाब, जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश