1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल ने की थी हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या, जानिए रक्षा मंत्री काट्ज ने और क्या कहा

इजरायल ने की थी हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या, जानिए रक्षा मंत्री काट्ज ने और क्या कहा

 Published : Dec 24, 2024 10:05 am IST,  Updated : Dec 24, 2024 10:05 am IST

इजरायल के रक्षा मंत्री ने स्वीकार किया कि तेहरान में हमास के पूर्व प्रमुख इस्माइल हानिया को मारने में इजरायल का हाथ था। उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि उनकी सेना यमन के हूती विद्रोहियों के नेतृत्व को भी समाप्त कर देगी।

हमास नेता इस्माइल...- India TV Hindi
हमास नेता इस्माइल हानिया (मारा जा चुका है) Image Source : AP

Israel Killed Hamas Leader Ismail Haniyeh: इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने पहली बार हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है। रक्षा मंत्री ने पुष्टि की है कि इजरायल ने हमास के शीर्ष नेता हानिया की ईरान में हत्या कर दी थी। इजरायल के रक्षा मंत्री ने यमन में हूती विद्रोहियों को भी चेतावनी दी है।  काट्ज ने हूती नेतृत्व के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई करने की बात कही है।

ईरान में हुई थी इस्माइल हानिया की हत्या

रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने पहली बार इस्माइल हानिया की हत्या को स्वीकार किया है। हानिया इसी साल जुलाई में ईरान में एक विस्फोट में मारा गया था। इस्माइल हानिया की मौत के बाद माना जा रहा था कि विस्फोट के पीछे इजरायल का हाथ था। हालांकि, अभी तक इस पर खुलकर किसी ने कुछ भी नहीं कहा था। अब काट्ज के बयान से साफ है कि हानिया इजरायल के निशाने पर था। 

हूती विद्रोहियों का होगा अंत

सोमवार को एक भाषण में रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि हूती विद्रोहियों का भी ऐसा ही अंत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल ने हमास और हिजबुल्लाह के अन्य नेताओं को मार डाला है, सीरिया के बशर असद को उखाड़ फेंकने में मदद की है और ईरान के एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम को नष्ट कर दिया है। 

क्या बोले इजरायल के रक्षा मंत्री

इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि हम हूतियों के रणनीतिक बुनियादी ढांचे पर हमला करेंगे और नेतृत्व का सिर काट देंगे। उन्होंने पिछले इजरायली हमलों में मारे गए हमास और हिजबुल्लाह नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि जैसा हमने तेहरान, गाजा और लेबनान में हानिया, सिनवार और नसरल्लाह के साथ किया था, वैसे ही हम होदेदा और सना में भी करेंगे।

इजरायल ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर किए हमले
Image Source : APइजरायल ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर किए हमले

हूतियों ने इजरायल पर किए हैं हमले

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, ईरान समर्थित हूतियों ने इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। हाल ही में एक मिसाइल तेल अवीव में गिरी था और इस हमले में कम से कम 16 लोग घायल हो गए थे। इजरायल ने भी यमन में यूतियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए हैं।

यह भी पढ़ें:

ट्रंप की शपथ से पहले एक्शन, बांग्लादेश के हालात पर अमेरिका ने की मुहम्मद यूनुस से बात; जानें हुआ क्या

कैलिफोर्निया में तूफान की वजह से ढह गया सांता क्रूज घाट, देखें तबाही का VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश