1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel-US Attack On Iran: पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'इजरायल के साथ-साथ हम दुनिया को भी बचा रहे'

Israel-US Attack On Iran: पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'इजरायल के साथ-साथ हम दुनिया को भी बचा रहे'

 Published : Mar 03, 2026 04:20 am IST,  Updated : Mar 03, 2026 04:37 am IST

इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया है। इजरायल और अमेरिका के इस कदम से मिडिल ईस्ट में जंग की स्थिति बन गई है। अब ऐसे वक्त में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू- India TV Hindi
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू Image Source : AP

Israel-US Attack On Iran: इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट में जंग की आग भड़का दी है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इजराइली सेना की कार्रवाई का मकसद केवल इजरायल की नहीं, बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा करना है। बेत शेमेश पर रविवार को हुए ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद वहां का दौरा करते समय नेतन्याहू ने यह बात कही।

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा?

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू कहा, "यह ऑपरेशन 'रोरिंग लॉयन' का तीसरा दिन है। इजरायली सेना और इजरायल सरकार ने हमारे मित्र अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर इजरायल के अस्तित्व को होने वाले खतरे और अमेरिका तथा पूरी दुनिया के लिए बड़े खतरों को नष्ट करने के लिए यह अभियान शुरू किया है।" 

'ईरान की धमकियां इजरायल और US तक सीमित नहीं'

बेत शेमेश में एक आवासीय क्षेत्र में मिसाइल गिरने से 9 लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह क्षेत्र यरुशलम से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की धमकियां इजरायल और अमेरिका तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यूरोप और अन्य क्षेत्रों तक भी फैल गई हैं। उन्होंने साइप्रस में ब्रिटेन के एक सैन्य ठिकाने पर ईरान के हमले की ओर इशारा करते हुए कहा, "वो जोर-जोर से कह रहे हैं 'इजरायल मुर्दाबाद, अमेरिका मुर्दाबाद' यही उनका अंतिम लक्ष्य है। 

'हम दूसरों की भी रक्षा कर रहे'

इजरायल के पीएम ने कहा, "अगर यह आतंकवादी शासन परमाणु हथियार और उनके इस्तेमाल के साधन, बैलिस्टिक और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें हासिल कर लेता है, तो यह पूरी दुनिया को धमकाएगा। इसलिए हमने अपनी रक्षा करने का संकल्प लिया है। लेकिन ऐसा करते हुए, हम दूसरों की भी रक्षा कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें:

अमेरिका और इजरायल से जंग के बीच तेहरान में कौन ले रहा फैसले? जानें ईरान में कितनी ताकतवार है IRGC

'हम लंबे समय तक युद्ध कर सकते हैं', ट्रंप ने ईरान को दी धमकी; जानें और क्या बोले

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश