1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel US Iran War Live: ईरान के विदेश मंत्री बोले- 'होर्मुज स्ट्रेट खुला', ट्रंप ने कहा- 'जारी रहेगी नाकेबंदी'

Israel US Iran War Live: ईरान के विदेश मंत्री बोले- 'होर्मुज स्ट्रेट खुला', ट्रंप ने कहा- 'जारी रहेगी नाकेबंदी'

 Updated : Apr 17, 2026 11:39 pm IST

Israel US Iran War Live: ईरान के आर्मी चीफ अमीर हातमी ने राष्ट्रीय सेना दिवस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा-"आखिरी सांस तक अपनी प्रतिज्ञा पर कायम रहेंगे"।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। Image Source : AP

Israel US Iran and Lebanon Ceasefire Live:  ईरान के सेना प्रमुख मेजर जनरल हातमी ने राष्ट्रीय सेना दिवस के अवसर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, चौकस निगाहों, मजबूत इरादे और बंदूक की नोक पर हाथ रखे, हम दुश्मनों से किसी भी खतरे या आक्रमण का सामना करने के लिए तैयार हैं, और हम अपनी प्रतिज्ञा पर अंतिम सांस तक कायम रहेंगे। ईरान के सरकारी प्रेस टीवी ने हतामी के इस बयान को एक्स पर शेयर किया है। 

ईरान के आर्मी चीफ अमीर हतामी ने दावा किया है कि तेहरान पर हाल ही में हुए अमेरिकी हमले के दौरान ईरानी सेना ने इस्फ़हान में अमेरिकी सैनिकों पर घात लगाकर हमला किया और एक सी-130 विमान को पहले ही शॉट में मार गिराया था। उन्होंने कहा कि  इससे ईरान आर्मी की ताकत को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहली ही गोली में अमेरिका विमान नीचे आ गया था। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक और बड़ा झटका लगा है। इटली के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप के अनुरोध को ठुकरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने होर्मुज खुलवाने के लिए अपनी सेना भेजने से मना कर दिया है। इससे पहले इटली, फ्रांस, जर्मनी समेत अन्य देश भी ट्रंप के अनुरोध से किनारा कर चुके हैं। 

ईरान युद्ध पर ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा-मैंने ईरान की 158 जहाजों को समुद्र की तलहटी में डुबो दिया, क्योंकि मुझे गुस्सा आ गया था। उन्होंने कहा कि हम इनका इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन हमें गुस्सा आ गया था। 

इजरायल और लेबनान में सीजफायर की घोषणा के बाद हिजबुल्लाह को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा-मुझे उम्मीद है कि हिजबुल्लाह अब अच्छा व्यवहार करेगा। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे उम्मीद है कि हिज़्बुल्लाह इस महत्वपूर्ण समय में अच्छा व्यवहार करेगा। अगर वे ऐसा करते हैं तो यह उनके लिए एक बहुत बड़ा क्षण होगा। अब और हत्याएं नहीं। आखिरकार शांति होनी चाहिए! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।” ट्रंप के इस पोस्ट को ह्वाइट हाउस ने शेयर किया है। 

 

Israel US Iran and Lebanon Ceasefire:

Auto Refresh
Refresh
  • 10:49 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    ईरान वार्ता में अब कोई अड़चन बाकी नहीं: ट्रंप

    ट्रंप ने AFP न्यूज एजेंसी को बताया है कि ईरान के साथ किसी समझौते में अब कोई अड़चन बाकी नहीं है। संभवतः उनका इशारा लेबनान में संघर्ष विराम और होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने की ओर था। लास वेगास में ट्रंप ने कहा, "हम बहुत करीब हैं। ऐसा लगता है कि यह सबके लिए बहुत अच्छा साबित होगा, हम किसी समझौते तक पहुँचने के बहुत करीब हैं।" ईरानी अधिकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इन बयानों की पुष्टि नहीं की है।

  • 10:40 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    होर्मुज पार करने के लिए जहाजों को IRGC की अनुमति लेनी होगी: ईरानी सेना

    इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना कमान ने होर्मुज से गुजरने के लिए ईरान की शर्तें बताई हैं, जिसमें कहा गया है कि ईरानी सेना से अनुमति लेना जरूरी होगा। इसमें कहा गया है कि नागरिक जहाज एक तय रास्ते से गुजरेंगे। सैनिक जहाजों का इस जलडमरूमध्य से गुजरना मना है। आवाजाही की अनुमति केवल IRGC नौसेना की अनुमति से ही मिलेगी। 

     

  • 9:03 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार तुर्किये में पाकिस्तान के PM से मिले

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अरब और पश्चिम एशियाई मामलों के वरिष्ठ सलाहकार ने शुक्रवार को तुर्किये के रिसॉर्ट शहर अंताल्या में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। शरीफ के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मसाद बोलस ने प्रधानमंत्री को ट्रंप की ओर से शुभकामनाएं दीं और क्षेत्रीय स्थिरता में पाकिस्तान के रचनात्मक योगदान की सराहना की। बयान में कहा गया, ''दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की, जिसमें पाकिस्तान के शांति प्रयासों पर भी बात हुई, जिनके कारण युद्धविराम हुआ, साथ ही ऐतिहासिक इस्लामाबाद वार्ता पर भी चर्चा हुई।''

  • 7:44 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    'केवल गैर-सैन्य जहाजों के लिए खुल होर्मुज स्ट्रेट'

    Islamic Republic of Iran Broadcasting (IRIB) के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट को खोलने पर एक वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारी ने कहा कि केवल गैर-सैन्य जहाज ही निर्धारित मार्गों से और IRGC नौसेना की मंजूरी के साथ गुजर सकते हैं। नागरिक जहाजों को ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा तय किए गए मार्गों का पालन करना होगा।

  • 7:25 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    ईरान के विदेश मंत्री ने कहा- 'होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला'

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि लेबनान में 10 दिवसीय संघर्ष विराम की अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजो के गुजरने का रास्ता पूरी तरह खुला है।

     

  • 7:23 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    जारी रहेगी ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी: ट्रंप

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक शांति समझौता नहीं हो जाता। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और व्यापार के लिए तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रक्रिया बहुत तेजी से आगे बढ़नी चाहिए क्योंकि ज्यादातर मुद्दों पर बातचीत हो चुकी है।

  • 5:30 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    ईरान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को लेकर क्या कहा?

    ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मध्यस्थता के उन प्रयासों में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना की है जिनकी मदद से संघर्ष विराम सुनिश्चित हो सका है। उन्होंने इस्लामाबाद में बातचीत के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करने के लिए भी पाकिस्तान को धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान इस क्षेत्र में अस्थिरता नहीं चाहता है और वह पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों का विस्तार करना चाहता है।

  • 3:29 PM (IST)
    Posted by Amit Mishra

    ईरान ने उप विदेश मंत्री का बड़ा बयान

    ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा है कि तेहरान किसी भी अस्थायी सीजफायर को नहीं मानता है और पूरे इलाके में जंग को पूरी तरह खत्म करने की मांग कर रहा है। अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सईद खतीबजादेह ने कहा कि किसी भी सीजफायर में लेबनान से लेकर लाल सागर तक, के सभी संघर्ष वाले इलाके शामिल होने चाहिए, उन्होंने इसे ईरान के लिए एक 'रेड लाइन' बताया। उन्होंने अमेरिका और इजरायल पर इस इलाके में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उनके कामों का दुनिया भर के व्यापार और बड़ी अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है।

  • 2:54 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिका और उसके सहयोगी तेहरान के प्रतिरोध को तोड़ने में कभी सफल नहीं होंगे, ईरानी कमांडर की शपथ

    ईरान सेना के एक कमांडर ने शपथ लेते हुए कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी तेहरान के प्रतिरोध को तोड़ने में कभी सफल नहीं होंगे। 

  • 2:16 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान में 48 घंटे में 4 चीनी एयरक्रॉफ्ट उतरने का दावा, ट्रांसपोंडर बंद कर की गुप्त लैंडिंग

    ईरान में पिछले 48 घंटों के भीतर कथित तौर पर चार चीनी मालवाहक विमानों ने अपने ट्रांसपोंडर बंद कर दिए और ईरान में उतरे। दावा किया जा रहा है कि ये विमान हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे थे। ईरानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही ये विमान बीच रास्ते में ही गायब हो गए। यह घटना शी जिनपिंग द्वारा ट्रंप को चीन द्वारा ईरान को हथियार न भेजने का आश्वासन देने के कुछ ही दिनों बाद घटी है। विमानों में क्या था, इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

  • 2:06 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    पाकिस्तान ने अमेरिका-ईरान वार्ता के अगले दौर की तैयारी शुरू की

    पाकिस्तान ने अगले सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता के दूसरे दौर की मेजबानी की तैयारी शुरू कर दी है। इस वार्ता का उद्देश्य पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक ऐतिहासिक शांति समझौता करना है, जिसने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अमेरिका और ईरान ने सप्ताहांत में पाकिस्तान में संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से दुर्लभ प्रत्यक्ष वार्ता की, लेकिन रविवार तड़के बिना किसी समझौते के वार्ता समाप्त हो गई।

     

  • 1:52 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल-हिजबुल्लाह में युद्धविराम के बाद ट्रंप की एक और पोस्ट, लेबनान के लिए बताया ऐतिहासिक दिन

    इजरायल-हिजबुल्लाह में युद्धविराम के बाद ट्रंप की एक और पोस्ट सामने आई है। ट्रंप ने इसे लेबनान के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। 

  • 1:22 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिकी सेना सेंटकॉम ने खुद थपथपाई अपनी पीठ

    सेंटकॉम के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा, "हमारी हर सफलता हमारे लोगों से ही शुरू और खत्म होती है। CENTCOM की सेनाएं बेहद प्रेरित, केंद्रित और तैयार हैं।"

  • 12:21 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान द्वारा होर्मुज में बिछाये गए बारूदी सुरंग को यूरोपीय देश मिलकर हटा सकते हैंः फ्रांस

    होर्मुज पर पेरिस में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस ने कहा कि ईरान द्वारा समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंग को यूरोपीय देश मिलकर क्लियर कर सकते हैं। 

  • 12:11 PM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध विराम का किया स्वागत

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-हिजबुल्लाह में हुए 10 दिनों के युद्ध विराम का स्वागत किया है। मैक्रों ने कहा कि हिजबुल्लाह को अपने हथियार डालने चाहिए और इजरायल को लेबनान की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करना चाहिए। 

  • 11:33 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल-हिजबुल्लाह में सीजफायर के बाद अपने घरों को लौट रहे लेबनानी

    इजरायल-हिजबुल्लाह में सीजफायर के बाद लेबनानी लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। वह युद्ध भयानक होने के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर चले गए थे। सीजफायर के बाद बेरूत में हिजबुल्लाह का झंडा फहरा रहा है। 

  • 11:12 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    इजरायल-लेबनान में युद्ध विराम लागू होने के बाद क्षतिग्रस्त कास्मियेह ब्रिज से मलबे हटाने में जुटे लेबनानी

    युद्धविराम लागू होने के कुछ घंटे बाद लेबनानी लोग इज़रायल द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए क़ास्मियेह पुल के मलबे को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। लेबनान और इज़राइल के बीच हुए 10 दिनों का युद्धविराम का समझौता गुरुवार को लागू हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे दोनों देशों के नेताओं के बीच पहली बार सीधे बैठक कराने की कोशिश कर रहे हैं।

     

  • 10:29 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    लेबनान में युद्ध विराम हिजबुल्लाह की दृढ़ता और प्रतिरोध का परिणाम, ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ का बयान

    ईरान के संसद अध्यक्ष गालिबाफ ने कहा है कि लेबनान में युद्धविराम हिज़्बुल्लाह की दृढ़ता और प्रतिरोध की धुरी की एकता का ही परिणाम है; हम इस युद्धविराम को सावधानी से निभाएंगे और पूर्ण विजय प्राप्त होने तक एकजुट रहेंगे।

  • 9:35 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिका ने जारी किया अरब सागर में USS अब्राहम लिंकन से नाकाबंदी का वीडियो

    अमेरिकी नौसेना का विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (CVN-72) 16 अप्रैल को अरब सागर में अमेरिका की नाकेबंदी (blockade) अभियान चला रहा है। जहाज पर सवार वाहक वायु समूह (Carrier Air Wing) में आठ F-35C स्टेल्थ फाइटर जेट, F/A-18 फाइटर जेट्स, EA-18G इलेक्ट्रॉनिक अटैक एयरक्राफ्ट, E-2D कमांड और कंट्रोल प्लेन, MH-60 हेलिकॉप्टर तथा लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के लिए CMV-22B ओस्प्रे विमान  शामिल हैं।

     

  • 8:59 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद होर्मुज पार कर कई जहाजें पहुंची ईरान, ट्रंप परेशान

    ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की पूर्ण नाकाबंदी के बावजूद होर्मुज को पार कर कई जहाजें ईरान पहुंच गई हैं। जहाजों के ट्रैकिंग डेटा से यह दावा किया गाय है। इससे राष्ट्रपति ट्रंप परेशान हो गए हैं। 

     

  • 8:49 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-ईरान परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार

    ईरान से चल रहे शांति वार्त के प्रयासों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप के अनुसार ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए तैयार हो गया है। 

  • 8:47 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    रात ढाई बजे से इजरायल-लेबनान में लागू हो चुका है सीजफायर

    इजरायल और लेबनान में बृहस्पतिवार को रात ढाई बजे से ही सीजफायर लागू हो चुका है। इसके बाद बेरूत में लोग लगातार जश्न मना रहे हैं। 

  • 7:55 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    बेरूत की सड़कों पर जश्न रैली निकाल रहे लेबनानी लोग, इजरायल से सीजफायर के बाद का नजारा

    इजरायल से सीजफायर का ऐलान होने के बाद लेबनान के लोग बेरूत की सड़कों पर लगातार जश्न मनाने निकल पड़े हैं। उनके हाथों में देश का झंडा है और वह वाहनों के काफिलों के साथ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। 

  • 7:20 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का बड़ा बयान, जनता के 40 दिनों के दृढ़ संकल्प ने हमलावरों को पीछे धकेला

    ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जनता के 40 दिनों के दृढ़ संकल्प ने युद्ध के दौरान आक्रमणकारियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

     

     

     

  • 7:15 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    लेबनान की सड़कों पर दिखा इजरायल से सीजफायर होने का जश्न

    इजरायल के साथ सीजफायर की घोषणा होने के बाद लेबनान में लोग सड़कों पर जश्न मनाते देखे गए। लोग अपने वाहनों में सीजफायर का जश्न मनाने सड़कों पर निकल पड़े। 

  • 7:12 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    UN ने किया इजरायल-लेबनान युद्ध विराम का स्वागत, गुटरेस ने कहा-इससे स्थायी शांति के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने कहा, "मैं इज़राइल और लेबनान के बीच युद्धविराम की घोषणा का स्वागत करता हूं। इसके लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की भूमिका की सराहना करता हूं। मुझे आशा है कि यह संघर्ष के लंबे समय तक चलने वाले समाधान की दिशा में बातचीत का रास्ता प्रशस्त करेगा और क्षेत्र में स्थायी एवं व्यापक शांति की दिशा में चल रहे प्रयासों में योगदान देगा।  मैं सभी से आग्रह करता हूं कि युद्धविराम का पूरी तरह सम्मान करें और हर समय अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करें।"

  • 6:47 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ट्रंप ने ईरान को कहा प्यारा देश, बोले-लेकिन हमें वहां जाना पड़ा...नहीं तो वहां बहुत बुरा हो सकता था

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को प्यारा देश बताया है। ट्रम्प ने कहा: "ईरान तो एक बहुत सुंदर देश है, लेकिन हमें वहां जाना पड़ा,  अन्यथा बहुत बुरी चीजें हो सकती थीं। अब तुम कुछ अद्भुत नतीजे देखने वाले हो।" ट्रंप का संकेत ईरान में अब सब कुछ अच्छा होने और ईरानियों को अच्छा सपना दिखाने के लिए है। 

     

  • 6:44 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    सऊदी अरब के किंग ने एक-डेढ़ साल पहले कहा था कि तुम्हारा देश मर चुका है, ट्रंप ने की US की तारीफ

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नेतृत्व की तारीफ और बाइडेन प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद ने एक-डेढ़ साल पहले मुझसे कहा था-'तुम्हारा देश मर चुका है, लेकिन अब हम दुनिया के सबसे आकर्षक और मजबूत देश हैं।"

     

  • 6:35 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान-अमेरिका युद्ध पर UN का बड़ा बयान, "होर्मुज में स्थिरता सिर्फ तेहरान के अधिकारों के सम्मान से संभव"

    संयुक्त राष्ट्र मिशन ने इजरायल-ईरान और अमेरिका युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। यूएन ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य और क्षेत्र में स्थिरता केवल ईरान के अधिकारों और हितों के सम्मान के माध्यम से ही संभव है।

     

  • 6:33 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान हमले पर बोले ट्रंप, "हम नहीं जाना चाहते थे, लेकिन हमें करना पड़ा...क्योंकि उन्हें न्यूक्लियर वेपन नहीं देना चाहते"

    ईरान हमले पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे ईरान तक जाना पड़ा..."मैं (हमले) नहीं करना चाहता था!""लेकिन हमें करना पड़ा...क्योंकि हम उन्हें न्यूक्लियर वेपन नहीं बनाने दे सकते!"

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश