1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel US Iran War Live: ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, कहा-वार्ता नहीं की तो पहले कभी न देखी गई मुसीबत का करना होगा सामना
  Live Now

Israel US Iran War Live: ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, कहा-वार्ता नहीं की तो पहले कभी न देखी गई मुसीबत का करना होगा सामना

 Updated : Apr 21, 2026 10:13 am IST

Israel US Iran War Live: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने में सिर्फ 1 दिन का समय शेष रह गया है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान ने बातचीत नहीं की तो उसे पहले कभी न देखी गई समस्या का सामना करना पड़ेगा।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। - India TV Hindi
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। Image Source : AP

Israel US Iran War Live: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने में सिर्फ 1 दिन का समय शेष रह गया है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान ने बातचीत नहीं की तो उसे पहले कभी न देखी गई समस्या का सामना करना पड़ेगा। 

वहीं एक्सियोस का दावा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ इस्लामाबाद में बुधवार को होने वाली शांति वार्ता को हरी झंडी दे दी है। 

हालांकि अभी तक ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता तय नहीं की जा सकी है। हालांकि इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौता संयुक्त व्यापक कार्य योजना (JCPOA) से "कहीं बेहतर" होगा। जबकि ईरान की ओर से संसद के अध्यक्ष एमबी गालिबाफ ने कहा है कि धमकी और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते। इस बीच ट्रंप की ओर से दावा किया गया है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, जरेड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकोफ सहित उच्च-स्तरीय अमेरिकी वार्ता टीम पाकिस्तान पहुंच रही है। ताकि ईरानी नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण वार्ता शुरू की जा सके। ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, "ईरान के साथ हम जो डील कर रहे हैं, वह JCPOA से FAR BETTER होगा, जिसे आमतौर पर 'The Iran Nuclear Deal' कहा जाता है। 

 

Live updates :Israel US Iran War Live Updates:

Auto Refresh
Refresh
  • 10:13 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    रूस ने लेबनान को भेजी 27 टन सहायता सामग्री

    रूस ने लेबनान को 27 टन राहत सामग्री भेजी है। इजरायल-हिजबुल्लाह जंग के चलते लेबनान के लोगों के सामने भारी संकट पैदा हो गया है। इसलिए रूस ने यह सहायता भेजी है। 

     

  • 10:07 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अब ट्रंप नहीं बढ़ाएंगे सीजफायर की तारीख, ह्वाइट हाउस का दावा

    अमेरिका और ईरान के बीच 22 अप्रैल को सीजफायर खत्म हो रहा है। ह्वाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप अब सीजफायर की तारीख को आगे नहीं बढ़ाएंगे।

  • 9:25 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा जब्त किए गए जहाज और हमले की कड़ी निंदा का जारी किया बयान

    ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा हमले के बाद जब्त किए गए वाणिज्यिक पोत और उसके चालक दलों व उनके परिवारों के अपहरण की कड़ी निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है।

     

  • 9:18 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ईरान ने अमेरिकी हिरासत में लिए गए तोस्का जहाज को लेकर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी

    ईरान ने अमेरिकी हिरासत में लिए गए तोस्का जहाज पर "गंभीर परिणामों" की चेतावनी दी है और जहाज और चालक दल की रिहाई की मांग की है। ईरान ने आगे कहा कि ईरानी जहाज पर हमला समुद्री डकैती, आतंकवादी कृत्य और युद्धविराम का उल्लंघन है।

  • 8:26 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे को चेतावनी दी, कहा-वे युद्धविराम खत्म होने से पहले ही जंग को रेडी हैं

    अमेरिका और ईरान ने एक दूसरे को चेतावनी देते हुए कहा है कि युद्धविराम की समय सीमा खत्म होने से पहले ही जंग को रेडी हैं। पाकिस्तान में ट्रंप द्वारा फिर से शुरू किए जाने वाले वार्ताओं पर अनिश्चितता बनी हुई है।

  • 7:47 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ट्रंप और ह्वाइट हाउस ने ईरान के साथ पूर्व राष्ट्रपति बराक की नीतियों को ठहराया गलत

    ह्वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका अब तक जितना अच्छा समझौता कभी नहीं कर पाया था, उससे कहीं ज्यादा अच्छा समझौता करने के बेहद करीब पहुंच चुका है...वह भी बराक हुसैन ओबामा द्वारा साइन किए गए भयानक समझौते के मुकाबले। क्यों? क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप की शानदार बातचीत की रणनीति और ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की सफलता की वजह से। 

    वहीं ट्रंप ने कहा-"ईरान के साथ हम जो DEAL कर रहे हैं, वह JCPOA से FAR BETTER होगा, जिसे आमतौर पर 'The Iran Nuclear Deal' कहा जाता है। इसे बैरक हुसैन ओबामा और Sleepy Joe Biden ने लिखा था, जो हमारे देश की सुरक्षा से संबंधित अब तक का सबसे खराब Deal है। यह परमाणु हथियार की ओर सुनिश्चित रास्ता था, जो हमारे बनाए जा रहे Deal के साथ नहीं होगा और नहीं हो सकता। उन्होंने वास्तव में 1.7 बिलियन डॉलर 'GREEN' कैश दिए, जिसे बोइंग 757 में लादकर ईरान भेजा गया ताकि ईरानी नेतृत्व इसे अपनी मर्जी से खर्च कर सके। उन्होंने डीसी, वर्जीनिया और मैरीलैंड के बैंकों से सारा कैश खाली कर दिया। उन बैंकरों ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा। इसके अलावा, ईरान को सैकड़ों अरब डॉलर दिए गए। अगर मैंने उस 'Deal' को समाप्त नहीं किया होता, तो इजराइल पर और पूरे मिडिल ईस्ट में, यहां तक कि हमारे प्यारे अमेरिकी सैन्य अड्डों पर भी परमाणु हथियार इस्तेमाल किए जाते।"

     

  • 7:23 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया, कहा-अगर उन्होंने वार्ता नहीं की तो मुश्किल में पड़ जाएंगे

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को सख्त धमकी दी है। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने वार्ता नहीं की तो वह बहुत बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे। 

     

  • 6:42 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    दूसरे दौर की वार्ता पर संशय के बावजूद इस्लामाबाद ने की पूरी तैयारी, बनाया रेड जोन

    अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता में संशय जारी होने के बावजूद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में तैयारी पूरी कर ली है। पाकिस्तानी मध्यस्थों ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के नेतृत्व में उच्च सुरक्षा वाला "रेड ज़ोन" तैयार किया है। अमेरिका का कहना है कि "निष्पक्ष और उचित" समझौता मेज पर है, लेकिन ईरानी नेतृत्व का "नाकेबंदी की छाया" में बातचीत से इनकार करना संकेत दे रहा है कि पिछले 21 घंटे का दौर शायद एक और बहुत अंधकारपूर्ण टकराव की केवल शुरुआत था।

  • 6:40 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    होर्मुज में अमेरिकी ब्लॉकेड जारी रहने के बाद ईरान का दूसरे दौर की शांति वार्ता का कोई प्लान नहीं

    अमेरिकी टीम भले ही शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद रवाना हो चुकी हो, लेकिन ईरान ने कहा कि होर्मुज की खाड़ी में अमेरिकी नाकाबंदी जारी होने के चलते दूसरे दौर की शांति वार्ता का उसका कोई प्लान नहीं है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने तस्नीम न्यूज एजेंसी के माध्यम से कहा कि अमेरिका की "दुर्भावना" और हरमुज की खाड़ी में हालिया समुद्री नाकेबंदी के कारण उसके पास फिलहाल दूसरी दौर की वार्ता के "कोई प्लान" नहीं हैं। वहीं ट्रंप ने तेहरान की इस नकारात्मक बातचीत को खारिज करते हुए कहा,"कोई खेल नहीं खेल रहा है" और दोनों पक्षों को "वार्ता करनी चाहिए।"  "हमें वार्ता करनी है... इसलिए मुझे लगता है कि इस समय कोई खेल नहीं खेल रहा है। उन्होंने कहा,"मुझे उनसे मिलने में कोई समस्या नहीं है।" अगर वे मिलना चाहते हैं, तो हम बहुत सक्षम लोग भेज रहे हैं। मुझे खुद मिलने में भी कोई दिक्कत नहीं है।

     

  • 6:37 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ट्रंप ने फिर कहा-ईरान को छोड़ना होगा अपना परमाणु कार्यक्रम

    जेडी वेंस, जरेड कुश्नर और स्टीव विटकॉफ के नेतृत्व वाली टीम को ईरान से वार्ता के लिए इस्लामाबाद रवाना करने के बाद ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि यह वार्ता एक गैर-समझौता योग्य मांग पर टिकी हुई है। ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह छोड़ देना होगा। उनके परमाणु हथियार छुड़ा लो। यह बहुत सरल है। "कोई परमाणु हथियार नहीं होगा।"ट्रंप ने वरिष्ठ ईरानी नेताओं से सीधे मिलने की इच्छा जताई, बशर्ते कोई बड़ी प्रगति हो, लेकिन चेतावनी दी कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो परिणाम विनाशकारी होंगे। जब उनसे पूछा गया कि अगर वार्ता विफल हो गई तो क्या होगा, तो उन्होंने साफ कहा, "देखो, मैं इसके बारे में आपके साथ चर्चा नहीं करना चाहता। आप खुद कल्पना कर सकते हैं। यह अच्छा नहीं होगा।"

     

     

  • 6:35 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    ट्रंप ने ईरान के साथ न्यूक्लियर डी-एस्केलेशन वार्ता के लिए वेंस और कुश्नर को इस्लामाबाद भेजा

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने उप राष्ट्रपति JD वेंस, जरेड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ सहित उच्च-स्तरीय अमेरिकी वार्ता टीम को ईरानी नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण वार्ता शुरू करने के लिए पाकिस्तान रवाना कर दिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस मिशन का उद्देश्य केवल क्षेत्रीय युद्धविराम नहीं, बल्कि ईरान की परमाणु क्षमताओं को पूरी तरह से नष्ट करना है। पाकिस्तान जा रही अमेरिकी टीम के बारे में उन्होंने कहा,
    "वे अब जा रहे हैं... वे वहां आज रात [इस्लामाबाद] में पहुंच जाएंगे।" 

  • 6:32 AM (IST)
    Posted by Dharmendra Mishra

    अमेरिकी नाकाबंदी के बावजूद ईरानी जहाज ने पार किया होर्मुज, भारत की ओर रवाना

    अमेरिका द्वारा लागू संपूर्ण नाकाबंदी के बावजूद मंगलवार को ईरान का एक जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर गया है। ईरान की राज्य मीडिया के अनुसार ईरानी झंडे वाला कार्गो जहाज शोजा 2 वर्तमान में अमेरिका द्वारा घोषित नाकेबंदी के बावजूद हरमुज की खाड़ी से गुजर रहा है। ईरान के अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज के अनुसार यह जहाज शहीद राजई बंदरगाह (बंदर अब्बास के पास) से रवाना हुआ था और अब भारत के कांडला बंदरगाह की ओर जा रहा है। समुद्री ट्रैकिंग डेटा (MarineTraffic) भी इस बात की पुष्टि करता प्रतीत होता है कि जहाज हरमुज की खाड़ी में सक्रिय रूप से गुजर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश