Israel US Iran War Live: इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के 35वें दिन में पहुंच चुके हैं। दोनों पक्षों में भीषण जंग जारी है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जहाजरानी सेवाओं को पुनर्जीवित करने के लिए मिलकर काम करने का वादा किया है। दोनों नेताओं ने सियोल में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह प्रतिज्ञा की।
इस दौरान ईरान ने अमेरिका के 2 एमक्यू-9 ड्रोन को मार गिराया है। मध्य ईरान में अमेरिकी ड्रोन का मलबा पड़ा देखा गया है।
अमेरिका ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ा दिया है। वहीं ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल-अवीव से लेकर पूरे मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर घातक मिसाइल और ड्रोन हमलों को जारी रखा है। इस बीच ईरान के मिसाइल हमले में 148 लोग घायल हुए हैं।
इस बीच अमेरिका द्वारा ईरान के सबसे बड़े ब्रिज पर किए गए हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 95 घायल हैं। एक सीक्रेट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के पास मिसाइल दागने की क्षमता अभी भी बरकरार है। यह दावा तब सामने आया है, जब ट्रंप और नेतन्याहू ने ईरान के मिसाइल सिस्टम को पूरी तरह नष्ट करने का दावा किया था।
ईरान ने अमेरिका के दूसरे एफ-35 फाइटर जेट को मार गिराया
वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब भी पूरी दुनिया के लिए टेंशन का विषय बना हुआ है। होर्मुज को लेकर ट्रंप द्वारा पल्ला झाड़ने के बाद दुनिया के 60 देशों ने बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर बैठक की। इसमें भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने हिस्सा लिया।
ईरान की मिसाइल ने किया इजरायल पर हमला
एक ईरानी मिसाइल को बादलों के बीच से निकलते दिखाया गया है, जो अचानक प्रकट होती है और अपने टारगेट को हिट कर देती है।