Israel US Iran War Update: इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। आज युद्ध का नौवां दिन है और अभी भी युद्ध की समाप्ति के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि हम ईरान के नेतृत्व को कई बार पहले ही खत्म कर चुके हैं। या तो वे सरेंडर कर दें या फिर सरेंडर करने वाला कोई न बचे। इसके अलावा ईरान भी युद्ध से पीछे नहीं हटने वाला है। वहीं ईरान का कहना है कि वह अमेरिका और इजरायल से सु्प्रीम लीडर की मौत का बदला लेने तक युद्ध जारी रखेंगे और दुश्मन को अपनी एक इंच भी जमीन नहीं देगा।
अमेरिका ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी
अमेरिकी सेना ने ईरान के नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से जारी की गई है। इसमें यह भी कहा गया है कि ईरान अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति बिलकुल जिम्मेदार नहीं है।
ईरान ने 4 अमेरिकी थाड रडार को उड़ाया
ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के थाड प्रणाली के 4 रडार को नष्ट कर दिया है। ईरान ने यह हमला इजरायल पर कलस्टर और बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के बाद किया है।

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले से तेहरान का आसमान धुएं से काला हो गया है।
यूएई ने पहली बार किया ईरान पर बड़ा हमला
इजरायल के न्यूज पोर्टल Ynet का दावा है कि यूएई ने पहली बार ईरान पर हमला किया है। इस हमले की तस्वीरें भी साझा की गई हैं। इज़राइली पोर्टल Ynet ने अपने स्रोतों का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया है कि यूएई वायु सेना ने ईरानी डिसैलिनेशन प्लांट (समुद्री जल से मीठा पानी बनाने वाली सुविधा) पर हमला किया। प्रकाशन में जोर दिया गया है कि इज़रायल इस हमले को तेहरान के लिए एक संकेत के रूप में अधिक देखता है। यह माना जा रहा है कि यूएई केवल तब ही व्यापक और अधिक खुली मुहिम में शामिल हो सकता है, जब ईरानी हमले एमिराती क्षेत्र पर और बढ़ जाएं। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
ईरान के 400 ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
इजरायल ने ईरान के 400 ठिकानों बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। आईडीएफ ने एक्स पर इसे शेयर किया है।
इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के तेल टैंकरों में लगी आग
अमेरिका और इज़रायल ने तेहरान के पास तेल भंडारण टैंकों पर हमला किया। कच्चा तेल सीवेज और जल निकासी प्रणालियों में फैल गया, जिससे सड़कों पर आग की नदियां बहने लगीं। नवीनतम वीडियो के अनुसार, भंडारण सुविधाओं में अभी भी आग लगी हुई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमने उनके 44 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया है। हमने उनकी वायुसेना के सभी विमानों को नष्ट कर दिया है। हमने उनकी अधिकांश मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। अब मिसाइलें बहुत कम आ रही हैं। हमने उनके मिसाइल निर्माण क्षेत्रों पर भी भारी हमला किया है। उनकी ड्रोन क्षमता में भारी गिरावट आई है। सेना लगभग न के बराबर है। हम सेना पर भी भारी हमला कर सकते हैं, लेकिन शायद हम करेंगे, शायद नहीं। हमने अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है।" वहीं दूसरी तरफ ईरान की ओर से भी पीछे हटने की कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। हालांकि ईरान के राष्ट्रपति ने शनिवार को अपने पड़ोसी देशों से हमले के लिए माफी मांगी है।

भारत ने शनिवार को कहा कि वह मिडिल-ईस्ट की उभरती स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय ने देर रात एक बयान में कहा कि पूरे क्षेत्र में हवाई क्षेत्र के आंशिक रूप से खुलने के बाद 52,000 से अधिक भारतीय स्वदेश लौट आए हैं। मंत्रालय ने क्षेत्र के सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों के दिशानिर्देशों और भारतीय मिशनों द्वारा जारी सलाह का पालन करने का भी आग्रह किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीयों की सहायता के लिए 24 घंटे चालू रहने वाली हेल्पलाइन स्थापित की हैं।