1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Gaza में युद्धविराम के बाद अब इजरायली सेना ने लेबनान पर कर दिया बड़ा हमला, VIDEO देख कांप उठेगी रूह

Gaza में युद्धविराम के बाद अब इजरायली सेना ने लेबनान पर कर दिया बड़ा हमला, VIDEO देख कांप उठेगी रूह

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Oct 11, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 02:59 pm IST

गाजा में युद्ध विराम लागू होने के बाद इजरायली सेना ने शनिवार तड़के लेबनान के दक्षिणी इलाके पर बड़ा हवाई हमला कर दिया। यह हमला हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशान बनाकर किया गया।

लेबनान पर इजरायल ने किया हमला (फाइल)- India TV Hindi
लेबनान पर इजरायल ने किया हमला (फाइल) Image Source : AP

बेरूत: इजरायल ने गाजा में संघर्ष विराम लागू होने के बाद अब लेबनान की तरफ अपनी सेना मोड़ दी है। इजरायली सेनान ने शनिवार तड़के दक्षिणी लेबनान पर भीषण हवाई हमला किया है। इस घातक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि लेबनान में हिजबुल्लाह आंतकियों के ठिकाने को निशाना बनाकर यह हमला किया गया। 

मशीनरी वाले स्थान को हमले में बनाया निशाना

लेबनान के मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों के कारण बेरुत को लेबनान के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला राजमार्ग भी कुछ देर के लिए अवरुद्ध हो गया। मसेलेह गांव पर हवाई हमलों में भारी मशीनरी बेचने वाले स्थान को निशाना बनाया गया, जिससे बड़ी संख्या में वाहन नष्ट हो गए। हिजबुल्ला अल-मनार टीवी के अनुसार, सब्जियों से भरा एक वाहन भी हमलों की चपेट में आ गया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य लोग घायल हो गए।

हिजबुल्लाह के बेस पर इजरायल ने किया हमला

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बाद में बताया कि मारा गया व्यक्ति सीरियाई नागरिक था, जबकि घायलों में से एक सीरियाई नागरिक और छह लेबनानी नागरिक हैं। वहीं इजरायली सेना ने कहा कि हमला उस स्थान पर किया गया, जहां हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनरी रखी गई थी।  (एपी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश