1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल करने वाला है भीषण हमला, ईरानियों को दी चेतावनी; कहा 'खाली करें...'

इजरायल करने वाला है भीषण हमला, ईरानियों को दी चेतावनी; कहा 'खाली करें...'

 Published : Jun 15, 2025 02:14 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 06:42 pm IST

एक तरफ जहां ईरान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है तो वहीं दूसरी तरफ अब जंग से जुड़े नए संकेत भी मिलने लगे है। इजरायल ने इस तरह के संकेत दिए हैं कि वह ईरान पर बड़ा हमला करने की तैयारी में है।

Israel Iran War- India TV Hindi
Israel Iran War Image Source : AP

दुबई: ईरान से छिड़ी जंग के बीच इजरायल की सेना ने बड़े हमलों का संकेत दे दिया है। एक तरफ जहां इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों, मिसाइल और सैन्य परिसर को निशाना बनाया हो तो वहीं अब इससे भी बड़े हमलों की तैयारी है। इजरायली सेना ने रविवार को ईरानियों को ‘सैन्य हथियार उत्पादन कारखानों’ को तत्काल खाली करने की चेतावनी दी है। इजरायल की इस चेतावनी के बाद आशंका बढ़ गई है कि ईरान पर अब और भी भयानक हमले हो सकते हैं।

'ईरान को फारसी में दी गई चेतावनी'

इजरायली सैन्य प्रवक्ता कर्नल अविचे अद्राई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर ईरान को फारसी भाषा में चेतावनी जारी की है। अद्राई ने पूर्व में गाजा में इजरायल-हमास जंग के बीच गाजा पट्टी, लेबनान और यमन में हमलों का संकेत दिया था। अद्राई की यह चेतावनी ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इजरायल अपने हमले बंद कर दे तो तेहरान भी इजरायल पर अपने हमले बंद कर देगा। 

क्या बोले पीएम नेतन्याहू?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट किए जाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बता चुके इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल के अब तक के हमले उन हमलों की तुलना में कुछ नहीं हैं जो आने वाले दिनों में उसकी सेना करेगी। 

इजरायल ने शुरू किया ऑपरेशन राइजिंग लॉयन

इजरायल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन राइजिंग लॉयन लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन के तहत इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए है। इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों, मिसाइल और सैन्य परिसरों के साथ-साथ ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी को निशाना बनाया है। इजरायल के हमलों में ईरान के कई प्रमुख सैन्य कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि लक्ष्य हासिल करने तक हमले जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश