1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी, बोले 'अमेरिका पर हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे जो सोचा नहीं होगा'

ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी, बोले 'अमेरिका पर हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे जो सोचा नहीं होगा'

 Published : Jun 15, 2025 11:33 am IST,  Updated : Jun 15, 2025 11:45 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दे डाली है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर हुए इजरायली हमलों से अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है।

डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

Donald Trump Warning To Iran: इजरायल और ईरान में जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि इजरायल की ओर से ईरान पर किए हमलों में अमेरिका का कोई रोल नहीं है। अगर ईरान ने अमेरिका पर किसी भी तरह से हमला किया तो अमेरिका पूरी ताकत से ऐसा जवाब देगा जो पहले कभी देखा नहीं गया होगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि हम आसानी से ईरान और इजरायल के बीच समझौता करवा सकते हैं और इस खूनी संघर्ष को समाप्त कर सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पोस्ट
Image Source : @REALDONALDTRUMPडोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पोस्ट

ट्रंप ने पहले भी दी है चेतावनी

यह पहली बार नहीं है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेताया है। इससे पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि ‘‘यह उससे भी कहीं अधिक बुरा होगा, जो वो सोचते हैं, अनुमान लगाते हैं, या उन्हें बताया गया है।’’ उन्होंने कहा था कि अमेरिका दुनिया के सबसे अच्छे और घातक सैन्य उपकरण बनाता है और इनमें से काफी कुछ इजरायल के पास है और वो जानते हैं कि इसका उपयोग कैसे करना है।

'जल्द से जल्द समझौता करे ईरान'

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले यह भी कहा था कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के लिए जल्द से जल्द समझौता करे। ट्रंप ने कहा था कि ईरान के पास दूसरा अवसर भी है जिससे अधिक तबाही से बचा जा सकता है। ट्रंप ने ईरान पर इजरायल की ओर से किए जा रहे हमलों के बीच अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक भी की है। 

इजरायल ने किया ईरान पर अटैक

बता दें कि, इजरायल ने शुक्रवार को ऑपरेशन राइजिंग लॉयन की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन के तहत इजरायल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों, मिसाइल और सैन्य परिसर को निशाना बनाना है। इजरायल ने इस ऑपरेशन में ईरान के कई प्रमुख सैन्य कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों को मारा गिराया है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि लक्ष्य हासिल करने तक हमले जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश