1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भोजन लेने गए फिलिस्तीनियों पर क्या नेतन्याहू के आदेश पर इजरायली सैनिकों ने चलाई थी गोली, जानें क्या बोले प्रधानमंत्री?

भोजन लेने गए फिलिस्तीनियों पर क्या नेतन्याहू के आदेश पर इजरायली सैनिकों ने चलाई थी गोली, जानें क्या बोले प्रधानमंत्री?

 Published : Jun 28, 2025 04:59 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 06:11 pm IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भोजन लेने गए फिलिस्तीनियों पर गोली चलाने का आदेश देने संबंधी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे सफेद झूठ करार दिया है।

बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायल के प्रधानमंत्री। - India TV Hindi
बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायल के प्रधानमंत्री। Image Source : AP

येरूशलम: इजरायली सेना ने भोजन की तलाश में खाद्यान्न वितरण केंद्र पहुंचने वाले फिलिस्तीनियों को क्या प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कहने पर गोली मारी थी?...गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ये आरोप लगाता रहा है कि पिछले दिनों से कई बार इजरायली सेना ने बेंजामिन नेतन्याहू के निर्देश पर भोजन की तलाश में गए निहत्थे फिलिस्तीनियों पर गोली चला दी। इससे गत दिनों सैकड़ों फिलिस्तीनी मारे गए। गाजा के इन आरोपों पर नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने शुक्रवार को वामपंथ के प्रति झुकाव रखने वाले इजरायली समाचार पत्र ‘हारेत्ज’ में प्रकाशित खबर को सिरे से खारिज कर दिया है।

अखबार में क्या किया था दावा?

अखबार में दावा किया गया था कि इजरायली सैनिकों को गाजा में सहायता स्थलों की ओर जा रहे फिलस्तीनियों को गोली मारने का आदेश दिया गया था। दोनों नेताओं ने खबर को सेना को बदनाम करने के लिए रचा गया "दुर्भावनापूर्ण झूठ" करार दिया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लगभग एक महीने पहले नवगठित गाजा मानवीय फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में सहायता सामग्री का वितरण शुरू करने के बाद से भोजन की तलाश में निकले 500 से अधिक फिलस्तीनी मारे गए हैं तथा सैकड़ों घायल हुए हैं।

क्या कहते हैं फिलिस्तीनी गवाह?

फिलस्तीनी गवाहों का कहना है कि इजरायली सैनिकों ने सहायता स्थल की ओर जाने वाली सड़कों पर भीड़ पर गोलीबारी की है। हारेत्ज के लेख पर प्रतिक्रिया देते हुए, इजरायल की सेना ने पुष्टि की कि वह उन घटनाओं की जांच कर रही है जिनमें सहायता स्थल के पास पहुंचने के दौरान लोगों को नुकसान पहुंचाया गया। सेना ने खबर में लगाए गए “आम लोगों पर जानबूझकर गोली चलाने” के आरोपों को खारिज कर दिया। (एपी)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश