1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान के ‘AZEC Plus’ में जयशंकर की दो टूक, कहा-व्यापारिक जहाजों पर हमले हैं अस्वीकार्य

जापान के ‘AZEC Plus’ में जयशंकर की दो टूक, कहा-व्यापारिक जहाजों पर हमले हैं अस्वीकार्य

 Published : Apr 15, 2026 02:40 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 03:24 pm IST

इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते दुनिया भर में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जापान के एजेक प्लस सम्मेलन के दौरान वैश्विक व्यापारिक जहाजों पर हमलों को अस्वीकार्य बताया है।

जापान के सम्मेलन में भाग लेते विदेश मंत्री एस जयशंकर। - India TV Hindi
जापान के सम्मेलन में भाग लेते विदेश मंत्री एस जयशंकर। Image Source : X@DRSJAISHANKAR

टोक्योः जापान द्वारा आयोजित ‘AZEC Plus’ बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया में ऊर्जा सप्लाई बाधित होने और व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दुनिया भर की ऊर्जा बाजारों में सप्लाई चेन बाधित होने पर गहरी चिंता जाहिर की है। साथ ही व्यापारिक जहाजों पर होने वाले हमलों को अस्वीकार्य बताया है। जयशंकर ने इस बैठक की तस्वीरें भी अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

जयशंकर ने किया पोस्ट

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक पोस्ट में लिखा, "जापान द्वारा आयोजित ‘AZEC Plus’ बैठक में भाग लिया, जिसमें ऊर्जा बाजारों में आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) की बाधाओं पर चर्चा की गई। भारत की ओर से सुरक्षित और निर्बाध समुद्री नौवहन (मेरिटाइम शिपिंग) के ट्रांजिट मार्ग पर अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई।  व्यापारी जहाजों पर हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। वैश्विक आर्थिक विकास के लिए जरूरी है कि ऊर्जा बाजारों को किसी भी तरह से बाधित न किया जाए।  एक प्रमुख ऊर्जा उपभोक्ता के रूप में भारत, समान विचारधारा वाले भागीदारों के साथ मिलकर आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती (सप्लाई चेन रेजिलिएंस) विकसित करने के लिए काम करेगा।"

होर्मुज में जहाजों का आवागमन बाधित होने से संकट में है दुनिया

इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते डेढ़ माह से अधिक समय से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में विभिन्न देशों के जहाजों का आवागमन बाधित होने से दुनिया के तमाम देशों में ऊर्जा आपूर्ति थम गई है। इससे यूरोप से लेकर एशिया तक के ऊर्जा बाजारों में हाहाकार है। तेल और गैस की कीमतें बेतहाशा बढ़ी हैं। इसका असर माल ढुलाई भाड़े पर भी पड़ा है। इससे खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरत वाली वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं। ऐसे वक्त में विदेश मंत्री एस जयशंकर की ओर से दिया गया यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश