1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Japan Earthquake : जापान में 7.3 की तीव्रता का भूकंप, तीन लोगों की मौत, 88 घायल

Japan Earthquake : जापान में 7.3 की तीव्रता का भूकंप, तीन लोगों की मौत, 88 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2022 07:43 am IST,  Updated : Mar 17, 2022 08:10 am IST

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। ताजा जानकारी के मुताबिक भूकंप से जुड़े हादसों में अभी तक तीन लोगों की मौत और 88 लोगों के जख्मी होने की खबर है।

A damaged house is seen following an earthquake in Kunimi, Fukushima - India TV Hindi
A damaged house is seen following an earthquake in Kunimi, Fukushima  Image Source : AP

Highlights

  • भूकंप का केंद्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था
  • भूकंप के बाद जारी सुनामी अलर्ट को वापस लिया गया
  • 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई

Japan earthquake : बुधवार देर रात जापान भूकंप के तेज झटकों से हिल उठा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। ताजा जानकारी के मुताबिक भूकंप से जुड़े हादसों में अभी तक तीन लोगों की मौत और 88 लोगों के जख्मी होने की खबर है। वहीं भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक फिलहाल सुनामी का खतरा नहीं हैं। 

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार बुधवार रात 11 बजकर 36 मिनट पर आये भूकंप का केंद्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो 2011 में नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी। वर्ष 2011 में आई आपदा के 11 साल पूरे होने के कुछ दिनों बाद यह भूकंप आया है। 

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि सुनामी का खतरा अब नहीं है। हालांकि जापान मौसम विज्ञान विभाग ने कम खतरे की चेतावनी जारी की है। टोक्यो समेत पूर्वी जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल इसमें जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार जापान के टोक्यो से 297 किमी उत्तर पूर्व में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के हवाले से एएफपी न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि इसके बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई।

इनपुट-एजेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश